फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   One and a half lakh rupees in cash and jewellery made for son's wedding stolen

Ghazipur News: डेढ़ लाख नकद व बेटे की शादी के लिए बनवाए गए आभूषण चोरी

Sun, 13 Sep 2026 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
One and a half lakh rupees in cash and jewellery made for son's wedding stolen
जमानिया। क्षेत्र के स्टेशन बाजार में शनिवार की दोपहर दिनदहाड़े चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए ताला काटकर घर में रखा करीब डेढ़ लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए।
विज्ञापन

पीड़ित मुन्ना और उनकी पत्नी लालसा देवी ने बताया कि घटना के समय वह पड़ोस में गई थी। जबकि मुन्ना स्टेशन बाजार में पेंट करने के लिए गए थे और घर पर ताला बंद था। दोपहर करीब 12.30 से 1.30 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने सामान रखे घर का ताला तोड़ कर घर में प्रवेश कर गए। चोरों ने कमरों में रखा बक्सा और सूटकेस को तोड़कर सारा सामान तितर-बितर कर दिया और उसमें शादी के लिए रखा डेढ़ लाख रुपये नकदी सहित शादी के सारे गहने समेट कर भाग गए। घर लौटने पर जब परिजनों ने ताला टूटा और सामान बिखरा देखा, तो उनके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि चोरी की घटना की सूचना मिली है। पुलिस टीम जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed