{"_id":"62015c0504dead72250f272f","slug":"one-and-a-half-lakh-cash-and-lakhs-of-jewelery-stolen-from-retired-worker-s-house-ghazipur-news-vns6374815191","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर: परिजनों को कमरे में बंद कर सेवानिवृत्त कर्मी के घर से 15 लाख रुपये के आभूषण और डेढ़ लाख रुपये नकदी ले गए चोर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर: परिजनों को कमरे में बंद कर सेवानिवृत्त कर्मी के घर से 15 लाख रुपये के आभूषण और डेढ़ लाख रुपये नकदी ले गए चोर
Mon, 07 Feb 2022 11:21 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 11:21 PM IST
सार
चोरी गए दो बक्से सुबह मकान से करीब एक किमी दूर ईंट भट्ठे से टूटी हालत में बरामद हुए। देर शाम तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
गाजीपुर में दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के मीरारेहटी गांव में रविवार रात सेवानिवृत्त कर्मी के मकान को चोरों ने निशाना बनाया। सो रहे परिवार के सदस्यों को कमरे में बंद कर 15 लाख रुपये के आभूषण और डेढ़ लाख रुपये नकदी पर हाथ साफ कर दिया। सुबह घर से एक किमी दूर ईंट भट्ठे के पास तोड़कर फेंका बक्सा बरामद हुआ।
विज्ञापन
पुलिस छानबीन कर रही है। शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त बालकरन यादव के मकान में देर रात चोर बारजे के सहारे छत पर चढ़ गए और सीढ़ी के लिए बनी दीवार में सेंधमार कर घर में घुस आए। चोरों ने तीन कमरों में सो रहे बालकरन यादव, उनकी पत्नी और बहू के अलावा छोटे बेटे गौतम यादव के कमरों के दरवाजे बाहर से बंद कर दिए।
विज्ञापन
अन्य कमरों में रखे पांच बक्से लेकर फरार हो गए। देर रात करीब दो बजे बालकरन की नींद टूटी और वह बाहर जाने के लिए दरवाजा खोलने लगे पर दरवाजा नहीं खुला। उनके शोर मचाने पर अन्य लोग भी उठे तो सभी के कमरे के दरवाजे बंद थे।
विज्ञापन
बाद में गांव के एक व्यक्ति को फोनकर बुलवाया गया और दरवाजे खोले गए। दूसरे कमरों में सामानों को बिखरे देख पीड़ितों के होश उड़ गए। चोर 15 लाख के आभूषण और डेढ़ लाख नकदी चुरा ले गए थे। चोरी की जानकारी मिलते ही वहां भीड़ लग गई। पुलिस छानबीन में जुट गई।
चोरी गए दो बक्से सुबह मकान से करीब एक किमी दूर ईंट भट्ठे से टूटी हालत में बरामद हुए। देर शाम तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था। थानाध्यक्ष शैलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।