फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   One Accused Arrested in Woman's Murder

Ghazipur News: महिला की हत्या में एक आरोपी गिरफ्तार

Tue, 17 Mar 2026 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
One Accused Arrested in Woman's Murder
भड़सर। जंगीपुर थाना क्षेत्र के मानपुर गांव में सड़क के अंदर पाइप डालने को लेकर हुए विवाद में महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने रविवार की देर शाम बघोल चौराहे से हत्यारोपी शुभम यादव को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, अन्य 11 नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। इधर, मृतका के घर पर तीसरे दिन भी एहतियात के तौर पर पुलिस टीम तैनात रही।
विज्ञापन

मालूम हो कि बीते 14 मार्च को मानपुर गांव में सड़क के अंदर पाइप डालने पर विवाद हो गया था। मामले को सुलझाने के लिए स्थानीय लेखपाल और कानूनगो मौके पर पहुंचे थे। इसी दौरान बातचीत के दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। तभी मारपीट के दौरान आरोपियों ने बागेश्वरी देवी की पिटाई कर दी, जिससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं उनके पति रामअवतार यादव और पुत्र दिवाकर यादव गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस मामले में 12 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की थी। थानाध्यक्ष शिवमणि त्रिपाठी ने बताया कि बघोल चौराहे से हत्यारोपी शुभम को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed