फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   On the third day, no snakes came out of the house, the family got relief

Ghazipur News: तीसरे दिन घर से सांप नहीं निकले, परिजनों को मिली राहत

Sun, 20 Jul 2025 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
On the third day, no snakes came out of the house, the family got relief
बहरियाबाद। पलिवार गांव स्थित एक ही घर से 24 घंटे में 11 जहरीले नाग निकलने के बाद तीसरे दिन भी परिजन दहशत में रहे। एहतियात के तौर पर परिजनों ने शनिवार की रात किसी तरह घर में बिताई। हालांकि राहत की बात यह रही कि तीसरे दिन रविवार को घर से कोई भी सांप नहीं निकला। पलिवार गांव निवासी राजेश पांडेय दिल्ली में रहते हैं। घर पर उनकी मां, पत्नी, बहन और बच्चा रहते हैं। घर की रसोई में चाय बनाने गई उनकी पत्नी को शुक्रवार की सुबह एक जहरीला सांप दिखा। आजमगढ़ जिले से सपेरा बुलाया गया।
विज्ञापन

इसके बाद सांप पकड़ने वाले ने आकर ने उसे पकड़ लिया और चला गया लेकिन बाद में एक के बाद एक कुल 10 बेहद जहरीले सांप निकले। इसके बाद तो दहशत का माहौल बन गया और परिजन पूरी रात घर के बाहर बिताने को विवश हो गए। सुबह जब वह घर में आए तो एक और सांप निकल गया। इसके बाद तो उनके डर में कई गुना इजाफा हो गया और वह फिर बाहर चले गए।
विज्ञापन

बाद में आए सपेरे ने उस सांप को पकड़ने के बाद अच्छी तरह से पूरे घर की तलाशी ली लेकिन और कोई सांप नहीं मिला। इसके बावजूद परिजन डर के साए में समय बिताने को विवश थे और डरे सहमे मकान के हाल में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को भी उन्होंने डर के साए में किसी तरह दिन बिताया लेकिन अच्छी बात यह रही कि पूरे दिन सांप की सुगबुगाहट नहीं मिली। इसके बावजूद परिजन डर के माहौल में समय बिता रहे हैं। उनके साथ ही आसपास रहने वाले अन्य लोगों के घरों में भी लोग सहमे रहे। आमतौर पर बारिश के मौसम में सांप बाहर निकल आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed