फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   On-the-spot disposal of complaint letters

सभी शिकायत पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया

Wed, 01 Sep 2021 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
On-the-spot disposal of complaint letters
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य शशि मौर्या की अध्यक्षता में जागरूकता शिविर एवं महिला जनसुनवाई कार्यक्रम लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण गृह में बुधवार को आयोजित किया गया। जन सुनवाई में कुल 17 शिकायत पत्र प्राप्त हुए। सभी शिकायत पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया। जनसुनवाई के बाद संबंधित विभागों की ओर से संचालित योजनाओं की समीक्षा की।
विज्ञापन

समीक्षा के दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रभात कुमार ने महिला कल्याण विभाग की योजनाओं के विषय में बताया। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग की तरफ से संचालित योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। आयोग की सदस्य ने शासन द्वारा संचालित योजनाओं का सभी पात्र लोगों को लाभ दिलाने का निर्देश दिया। इस अवसर पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कामायनी दूबे, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डीपी सिन्हा, थानाध्यक्ष ममता, नीतू कुमारी, प्रियंका प्रजापति, गीता श्रीवास्तव,नेहा राय व शिखा सिंह गौतम उपस्थित थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed