फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   On the resolution day, the officials listened to the complaints of the people

समाधान दिवस पर अधिकारियों ने लोगों की सुनी फरीयाद

Sat, 24 Jul 2021 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
On the resolution day, the officials listened to the complaints of the people
समाधान दिवस के अवसर पर फरीयाद सुनते डीएम मंगला प्रसाद सिह एवं एसपी डॉ ओमप्रकाश सिंह। - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। कोरोना संक्रमण के चलते महीनों से बंद समाधान दिवस शनिवार से शुरू हो गया। इससे फरियादी अपने प्रार्थना पत्रों के निपटारे को लेकर संतुष्ट नजर आए। शनिवार को जिले के विभिन्न थानों पर समाधान दिवस मनाया गया। जिसमें डीएम, एसपी और अन्य छोटे-बड़े अधिकारियों ने लोगों की समस्या का समाधान किया। साथ ही फरियादी के गांव जाकर भी कई समस्याओं का निपटारा कराया गया।
विज्ञापन

सुहवल थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस को लेकर सुबह से ही फरियादियों की भीड़ इकट्ठा होने लगी थी। इस दौरान कुल छह प्रार्थना पत्र आए। इनमें दो का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया जबकि शेष चार के निस्तारण के लिए पुलिस तथा राजस्व विभाग की संयुक्त टीम मौके के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन

आयोजित समाधान दिवस के बीच अचानक जिलाधिकारी एमपी सिंह, पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह वहां आ पहुंचे। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने फरियादियों से उनकी समस्याओं के बाबत जानकारी हासिल की। साथ ही चेताया कि आने वाले प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में किसी तरह की लेटलतीफी नहीं की जाए। जिलाधिकारी ने राजस्व कर्मियों से एक-एक कर भूलेख से संबंधित जानकारी ली। अधिकारियों का कहना था कि किसी तरह की लापरवाही मिलने पर कर्मचारियों पर कार्रवाई तय है। इसके अलावा उन्होंने थाना आफिस, परिसर, बैरक आदि का निरीक्षण कर भवनों के हो रहे निर्माण के बारे में जानकारी हासिल की। इस अवसर पर नायब तहसीलदार चंद्रशेखर, प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र सिंह, राजस्व निरीक्षक अशोक कुमार, लेखपाल राम राज, सागर और विजय शंकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेवतीपुर के स्थानीय थाने पर चल आयोजित समाधान दिवस पर दोपहर करीब 11 बजे एसपी ग्रामीण राजधारी चौरसिया अचानक आ गए। इस कारण वहां अफरातफरी मच गई। अधिकारी ने वहां मौजूद फरियादियों और प्रार्थना-पत्रों के बारे में मातहतों से जानकारी ली।
आयोजित समाधान दिवस पर कुल छह प्रार्थना पत्र पड़े जो राजस्व से संबंधित रहा। जिसमें सभी का निस्तारण संबंधित कर्मियों ने किया। एसपी ग्रामीण ने थानाध्यक्ष को निर्देशित किया कि आने वाले फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। अपराध व अपराधियों पर सख्त निगाह रखी जाए। साथ ही क्षेत्र में दिन-रात गश्त करते हुए वाहनों की चेकिंग की जाए। जिससे अराजकीय तत्व अपने मंसूबे में कामयाब न हो पाए। इस दौरान थानाध्यक्ष राजेश बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक कृपाकृष्ण उपाध्याय, लेखपाल रजिन्द्र यादव, रमाशंकर राम ,पारस नाथ भारती, अजीत पांडेय आदि रहे।

दिलदारनगर के स्थानीय थाने में शनिवार को शासन के निर्देशानुसार आयोजित समाधान दिवस पर पर पुलिस, राजस्व, महिला एवं अन्य 10 लोगों के आवेदन पत्र मिले। जिस पर मौजूद अधिकारियों ने चार आवेदकों के दोनों पक्ष को तत्काल बुलाकर विवाद का निपटारा कराया। इसके बाद शेष अन्य आवेदकों के पत्र को संबंधित विभाग के पास भेज कर जबाब आने के बाद विवाद को निपटाने का आश्वासन दिया गया। इस मौके पर थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल, उप निरीक्षक पवन कुमार यादव, क़ानूनगो राकेश राय, लेखपाल प्रभाकर पांडेय, दयाशंकर, संतोष तिवारी, अशोक शर्मा लेखपाल और अन्य विभाग के अधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed