{"_id":"67f2c212c48039e7010ca202","slug":"on-the-orders-of-cjm-case-filed-against-12-people-including-je-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-130690-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: सीजेएम के आदेश पर जेई सहित 12 पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: सीजेएम के आदेश पर जेई सहित 12 पर मुकदमा
विज्ञापन
जमानिया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने बिजली निगम के जेई सहित 12 से अधिक कर्मचारियों के खिलाफ मारपीट, अवैध वसूली, गालीगलौज आदि मामलों में मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस ने संबंधित बिजली कर्मचारियों को कोतवाली में उपस्थित होकर अपना बयान दर्ज कराने का निर्देश दिया है, जिससे मामले की विवेचना जल्द पूरी की जा सके।
पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर जेई शंकर सिंह, इंद्रजीत पटेल, सुजीत सिंह, अरविंद सहित 8-10 अज्ञात बिजली कर्मियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। ताजपुर मांझा गांव निवासी संजीत कुमार गुप्ता ने कुछ दिन पूर्व मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया था। संजीत गुप्ता ने आरोप लगाया था कि गांव में चेकिंग के नाम पर पहुंचे बिजली निगम के कर्मचारियों ने केबल जोड़ने के बहाने उपभोक्ताओं से अवैध वसूली शुरू कर दी। विरोध करने पर बिजलीकर्मी भड़क उठे और गालीगलौज एवं मारपीट करने लगे। आरोप है कि कर्मचारियों ने संजीत कुमार गुप्ता की जेब से दो हजार रुपये निकाल लिए। ग्रामीणों की भीड़ मौके जुट गई।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि सीजेएम कोर्ट के आदेश पर चार नामजद और 8-10 अज्ञात विद्युतकर्मियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।