फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   On demanding money, sticks were used, 3 injured

Ghazipur News: रुपये मांगने पर लाठी-डंडे चले, 3 जख्मी

Tue, 06 Jun 2023 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jun 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
On demanding money, sticks were used, 3 injured
पैसे के लेन-देन में मारपीट में तीन घायल, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कासिमाबाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के कासिमाबाद-रसड़ा मार्ग पर सुकहा गांव स्थित एक रेस्टोरेंट पर रविवार की देर शाम रुपये के लेनदेन को लेकर जमकर विवाद हुआ। इस विवाद में एक युवक चाकू लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। मारपीट में दो अन्य लाठी-डंडे से सिर में गंभीर चोट लगने से घायल हो गये। चिकित्सकों ने तीनों को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों के तरफ से मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोतवाली थाना क्षेत्र के सहाबलपुर गांव निवासी महोबी बिंद सुकहा गांव निवासी रेस्टोरेंट संचालक साबित अली को दो वर्ष पूर्व एक लाख रुपये उधार दिए थे। उसमें से साबित अली करीब 70 हजार रुपये वापस कर चुका है। शेष दो माह के अंदर देना था, लेकिन नहीं दे पाया।
विज्ञापन

महोबी बिंद रविवार की शाम छह बजे साबित अली के रेस्टोरेंट पर पहुंचकर अपना पैसा मांगने लगा। पैसे को लेकर दोनों में तू-तू, मैं-मैं होने लगी। इसके बाद मामला मारपीट में बदल गया। महोबी बिंद से झगड़ा होता देखकर सहाबलपुर गांव के दो लड़के आकर दोनों पक्षों से बीच बचाव करने लगे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इसी बीच साबित अली दुकान से चाकू लेकर आया और अपने बचाव में चाकू चमकाने लगा। इसी बीच चाकू पिंटू बिंद (27) के बाएं गाल पर लग गया। जिससे पिंटू बिंद गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी तरह से लाठी-डंडों की मारपीट में भुल्लन बिंद (22) का भी सिर फट गया।
वहीं मारपीट में दूसरा पक्ष से साबित अली का भी सिर फट गया है। सभी को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों पक्षों की तरफ से मुकदमा दर्ज कराया गया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक शिव प्रताप वर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से मारपीट गाली-गलौज का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मेडिकल में अगर चाकू से घायल होना रिपोर्ट आएगी तो धारा बढ़ाई जाएगी।


इनसेट
बरात में गये वाहन के चालक पर चाकू से हमला
संवाद न्यूज एजेंसी
दुल्लहपुर। शादियाबाद थाना क्षेत्र के खितिरपुर गांव में बरात में गये चालक पर चाकू से हमलाकर मरणासन्न अवस्था में छोड़ दिया गया। लहूलुहान स्थिति में अन्य बराती उसे मनिहारी स्वास्थ्य केंद्र ले गये जहां से वाराणसी रेफर कर दिया गया।
मालूम हो कि खितिरपुर के मिथिलेश कुमार के घर जंगीपुर थाना क्षेत्र के अलावलपुर गांव से बरात आई थी। रात 9:30 बजे बरात पहुंची उसी दौरान वाहन चालक लल्लन राम (40) निवासी अलावलपुर साइड में अपने वाहन को खड़ा करके शौच करने गए।
तभी अज्ञात बदमाशों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया और मरणासन्न स्थिति में छोड़कर भाग गए।
लहूलुहान स्थिति में बरात में मौजूद लोगों के बीच गए तो हड़कंप मच गया। तत्काल मौके पर एसपी सिटी, पुलिस उपाधीक्षक रविंद्र कुमार वर्मा, शादियाबाद थाना अध्यक्ष महेश पाल सिंह पहुंचे।

घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनिहारी ले गए। जहां चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर किया। हालत गंभीर होने पर वाराणसी ट्रामा सेंटर भेजा गया। पुलिस उपाधीक्षक रविंद्र वर्मा ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed