{"_id":"60eb1bbb5699cf79d23fc4f1","slug":"omprakash-rajbhar-and-owaisi-s-effigies-burnt-accused-of-cheating-rajbhar-society","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ओमप्रकाश राजभर और ओवैसी का पुतला फूंका, राजभर समाज को छलने का आरोप लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओमप्रकाश राजभर और ओवैसी का पुतला फूंका, राजभर समाज को छलने का आरोप लगाया
Sun, 11 Jul 2021 09:56 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 11 Jul 2021 09:56 PM IST
सार
भाजयुमो काशी क्षेत्र के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष राजेश राजभर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रविवार को जुलूस निकाला। कहा कि ओमप्रकाश राजभर ने ओवैसी के साथ गाजी मियां की मजार पर चादर चढ़ाकर हिंदू एवं राजभर समाज का अपमान किया है।
विज्ञापन
गाजीपुर के कासिमाबाद चौक पर सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर का पुतला फूंकते राजभर समाज के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजीपुर में भाजयुमो काशी क्षेत्र के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष राजेश राजभर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रविवार को जुलूस निकाला। इसके बाद लंका बस स्टैंड के पास सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर एवं एआईएमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी का पुतला फूंका। राजेश राजभर ने कहा कि समाज महाराजा सुहेलदेव राजभर का अपमान नहीं सहेगा।
कहा कि ओमप्रकाश राजभर ने ओवैसी के साथ गाजी मियां की मजार पर चादर चढ़ाकर हिंदू एवं राजभर समाज का अपमान किया है। उधर, कासिमाबाद में राजभर समाज के लोगों ने चौक पर जहूराबाद के विधायक ओमप्रकाश राजभर का पुतला फूंककर समाज विरोधी बताया और सुहेलदेव के नाम पर राजनीति करने से रोकने की मांग की।
वक्ताओं ने कहा कि ओमप्रकाश समाज को छल रहे हैं। बहराइच में एआईएमआईएम केे अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के साथ गाजी मियां की दरगाह पर चादर चढ़ाई जबकि बगल में महाराजा सुहेलदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण न कर उनका अपमान किया है। इसे राजभर समाज बर्दाश्त नहीं करेगा।

उधर वाराणसी में भी राजभर समाज के कुछ लोगों ने रविवार को मोढ़ैला में सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर का पुतला फूंका। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजयुमो के जिला मंत्री बृजेश राजभर ने किया। पुतला जलाने वालों में कृष्णा राजभर, मोहित राजभर, मनु राजभर, अमित राजभर, प्रियतम राजभर, विशाल राजभर, अमन राजभर, करण राजभर, हिमांशु, प्रिंस आदि मौजूद रहे।