फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Om Prakash Rajbhar Said Akhilesh could become CM only when Mulayam remained

UP Politics: ओमप्रकाश राजभर ने सपा पर बोला बड़ा हमला, कहा- मुलायम रहे तभी अखिलेश बन पाए थे CM

Sat, 09 Mar 2024 06:35 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 09 Mar 2024 06:35 PM IST
सार

UP Politics: कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर कहा कि देश के अन्य राज्यों से प्रदेश की कानून व्यवस्था बेहतर है। योगी की सरकार में एक भी दंगे नहीं हुए। सुभासपा एनडीए गठबंधन में दमदारी के साथ चुनाव लड़ेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन जबरदस्त बहुमत से चुनाव जीतने जा रहा है। 

विज्ञापन
Om Prakash Rajbhar Said Akhilesh could become CM only when Mulayam remained
कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव के प्रदेश के युवाओं को तीन लाख नौकरी देने के सवाल पर कहा कि अगर वह ऐसा ही किए रहते तो नेताजी के सहयोग से अखिलेश सीएम बने। उसके बाद एमपी बने और आज विधायक बनकर रह गए हैं। अब उनके पास देने का कोई अधिकार ही नहीं है। सपा की दुर्गति का प्रमुख कारण अखिलेश यादव ही है। सपा ने पिछड़ों का हक लूटा है तथा मुसलमानों को भाजपा का भय दिखाकर तथा बरगलाकर वोट लेती रही है।
विज्ञापन


सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कैबिनेट मंत्री बनने के बाद शनिवार को पहली बार जहूराबाद विधानसभा क्षेत्र के कासिमाबाद चौक पर आने पर कार्यकर्ताओं के स्वागत के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि देश के अन्य राज्यों से प्रदेश की कानून व्यवस्था बेहतर है। योगी की सरकार में एक भी दंगे नहीं हुए। सुभासपा एनडीए गठबंधन में दमदारी के साथ चुनाव लड़ेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन जबरदस्त बहुमत से चुनाव जीतने जा रहा है। 
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी की चर्चा करते हुए कहा कि सपा ने भाजपा का भय दिखाकर मुसलमानों का वोट लेकर छलने का काम किया है। सपा कभी भी मुसलमानों की हितैषी नहीं हो सकती है। बसपा सुप्रीमो मायावती के ‘इंडिया’ गठबंधन में जाने की चर्चा पर कहा कि कोई चमत्कार नहीं होने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन




बसपा जहां है वहां रहेगी। विपक्ष का इंडिया गठबंधन पूरी तरह से बिखर गया है, उसमें जाने का कोई सवाल ही नहीं है। आज पूरे देश ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का मन बना लिया है। गठबंधन उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 80 की 80 सीटें जीतेगा। अपने को गब्बर सिंह कहे जाने के सवाल पर कहा कि जो जैसा सोचता है वैसा समझता है। 

घोसी विधायक सुधाकर सिंह द्वारा ओमप्रकाश राजभर को मेंटल कहे जाने पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कटाक्ष कर जवाब दिया। इन लोगों ने हमेशा दबे कुचले, गरीबों, पिछड़ों का विरोध किया है, उनका हक लूटा है। कहा कि ओमप्रकाश राजभर वंचितों, शोषितों एवं दलितों की लड़ाई लड़ रहा है और लड़ता रहेगा।

एनडीए गठबंधन में तीन लोकसभा की सीट मांगने के सवाल पर कहा कि आज हमारे साथ 40 पार्टियों से ऊपर के दलों का गठबंधन है। सीट का कोई मतलब नहीं है। हमारी यह लड़ाई दिल्ली में उपस्थिति दर्ज कराने की है। पार्टी में जो मेहनत करता है वहीं चुनाव लड़ता है। सुभासपा के अध्यक्ष ने कहा कि जहूराबाद विधानसभा क्षेत्र की हर बस्ती में जब से मैं एनडीए गठबंधन में गया हूं तब से इतना काम हुआ है कि आज तक किसी विधायक ने नहीं कराया है।

कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया
सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर कैबिनेट मंत्री की शपथ लेने के बाद शनिवार को लखनऊ से चलकर जहूराबाद विधानसभा क्षेत्र में पहली बार आए। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से हैदरगंज उतरकर मरदह, कासिमाबाद, बाराचवर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। स्वागत करने वालों में विधानसभा जहूराबाद के प्रभारी राजनेत राजभर, विधानसभाध्यक्ष जयनाथ राजभर, जिलाध्यक्ष लल्लन राजभर, संतोष यादव, सुरेंद्र राजभर आदि प्रमुख थे।

आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने के बाद सुभासपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर का शनिवार को क्षेत्र में प्रथम आगमन हुआ। मरदह गांव के संत रविदास मंदिर के पास उनके स्वागत के क्रम में जिला उपाध्यक्ष प्रीतम कनौजिया के नेतृत्व में बैंड बाजे के साथ माल्यार्पण करके स्वागत किया गया।


बह करीब 11 बजे जैसे ही ओमप्रकाश राजभर का पहुंचे कार्यकर्ताओं ने उनसे आग्रह किया कि कुछ पल मंदिर परिसर में उपस्थित होकर कार्यक्रम में शामिल हों लेकिन उन्होंने मना कर दिया। इसके बाद उनका काफिला आगे बढ़ गया। इस मौके पर सुभासपा की महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व ग्राम प्रधान उमरावती सिंह, जयलाल चौहान, संतोष राजभर, सतीश राजभर, शमशेर राजभर आदि मौजूद थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed