{"_id":"62015c0371e87f5b6a322bf2","slug":"old-man-murdered-by-slitting-his-throat-in-a-closed-house-ghazipur-news-vns6374811196","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर: बंद मकान में वृद्ध की गला रेतकर हत्या, लोग सीढ़ी लगाकर घर में घुसे तो आंगन में पड़ा था शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर: बंद मकान में वृद्ध की गला रेतकर हत्या, लोग सीढ़ी लगाकर घर में घुसे तो आंगन में पड़ा था शव
Tue, 08 Feb 2022 12:30 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 12:30 AM IST
सार
आंगन से लेकर बरामदे तक खून एवं चप्पल के निशान मिले। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी रामबदन सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजीपुर में मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के तमलपुरा गांव में अंदर से बंद मकान में घुस कर किसी ने शनिवार की रात वृद्ध की गला रेतकर हत्या कर दी। सोमवार को दरवाजा खटखटाने के बाद भी कोई हलचल नहीं होने पर दूध देने आए दुधिया ने ग्रामीणों को बताया तो लोग अंदर घुसे व हत्या का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया व तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है। एसपी रामबदन सिंह ने भी घटना स्थल का निरीक्षण कर लोगों से जानकारी ली।
विज्ञापन
तमलपुरा गांव निवासी अच्छेलाल निषाद उर्फ घूरा (65) का पुत्र सुनील चौधरी मां को लेकर बीते शुक्रवार को रिश्तेदारी में वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। अच्छेलाल घर में अकेले थे। छह फरवरी की सुबह दूध देने के लिए दुधिया घर पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद था।
विज्ञापन
काफी देर तक खटखटाने के बाद वापस चला गया। दूसरे दिन सुबह वह फिर पहुंचा तो घर का दरवाजा बंद था। खटखटाने पर भी कोई हलचल नहीं होने पर उसने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। गांव के लोगों ने प्रधान को सूचना दी और मकान के बाहर से सीढ़ी लगाकर घर में घुसे तो देखा कि आंगन के कोने में अच्छेलाल का शव पड़ा था।
उसकी गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। आंगन से लेकर बरामदे तक खून एवं चप्पल के निशान मिले। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवारवाले घर पहुंचे और शव देखकर बिलखने लगे। एसपी रामबदन सिंह ने बताया कि तफ्तीश की जा रही है। घटना का जल्द पर्दाफाश करने का निर्देश दिया गया है।