फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Old man dies due to drowning in Pokhari, mourning

पोखरी में डूबने से वृद्ध की मौत, मातम

Tue, 22 Sep 2020 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Old man dies due to drowning in Pokhari, mourning
कठवामोड़। नोनहरा थाना क्षेत्र के लखीमपुर गांव स्थित पोखरी में डूबने से एक वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। ग्रामीणों का कहना है कि वृद्ध का खेत पोखरी के किनारे है, ऐसे में फिसलकर गिरने की आशंका जताई जा रही हैं। हालांकि कुछ लोग पोखरी में कूदकर आत्महत्या करने की भी बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

लखीमपुर गांव निवासी रामध्यान (60) मंगलवार की सुबह घर वालों से बिना बताए कहीं चले गए। काफी देर बाद जब उनका कुछ पता नहीं चला तो, परिवार के सदस्यों ने तलाश शुरू कर दी। कुछ देर बाद पोखरी में एक व्यक्ति के डूबने की सूचना मिली। इसके बाद वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से किसी तरह शव को पोखरी से बाहर निकलवाया। शव पानी से बाहर आते ही परिजन रोने-बिलखने लगे। ग्रामीणों के मुताबिक रामध्यान रोज की तरह सुबह खेत की तरफ गए थे। आशंका जताई जा रही है कि बारिश के कारण पैर फिसलने से वह पोखरी में गिर गए और उनकी मौत हो गई होगी। जबकि कुछ लोग आत्महत्या जैसी बात भी कह रहे हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। नोनहरा थानाध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक खेत की तरफ गए थे। खेत पोखरी से सटे होने के कारण पैर फिसलने से वृद्ध की मौत हो गई। हालांकि कारण का पता नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed