{"_id":"64481b507b3f73ef2105f8f9","slug":"old-man-crushed-to-death-by-a-speeding-car-ghazipur-news-c-20-1-172619-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: तेज रफ्तार कार से कुचलकर वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: तेज रफ्तार कार से कुचलकर वृद्ध की मौत
विज्ञापन
औड़िहार। सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के मदारीपुर स्थित हाईवे पर सोमवार की रात एक तेज रफ्तार कार से कुचल कर सड़क पार कर रहे एक वृद्ध की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर हादसे के बाद ग्रामीणों ने कार लेकर भाग रहे चालक को धर दबोचा और पुलिस को सुपुर्द कर दिया। परिजनों के रोने- बिलखने से गांव में मातम रहा।
सैदपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 11 निवासी फौजदार यादव (62) देर शाम सड़क पार करके दूसरी तरफ जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार कार उन्हें रौंदते हुए आगे निकल गई। हादसे के बाद वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ लग गई। उन्हें उपचार के लिए सीएचसी सैदपुर लाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया। परिजन उन्हें उपचार के लिए वाराणसी ले गए, जहां इलाज के दौरान वृद्ध की मौत हो गई। मौत की जानकारी होते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। फिलहाल पुलिस चालक को गिरफ्तार करने के साथ कार को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।
अनियंत्रित बाइक पलटने से युवक घायल
भांवरकोल। थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे के तेतरिया मोड़ के पास मंगलवार को एक बाइक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक दीपक पांडेय ( 24) निवासी महेशपुर को उपचार के लिए ले जाया गया। घटना के समय वह दोपहर में मांचा गांव की ओर से भांवरकोल आ रहा था। इसी बीच वह नेशनल हाइवे के तेतरिया मोड़ के पास बाइक से अनियंत्रित होकर पलट गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबाद भेजवाया। जहां उसकी गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस ने घायल युवक के परिजनों को सूचना दे दी। संवाद