फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   old man crossing the road died due to collision of dumper

Ghazipur News: सड़क पार कर रहे वृद्ध की डंपर की टक्कर से मौत

Sat, 03 Dec 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Dec 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
old man crossing the road died due to collision of dumper
मरदह थाना क्षेत्र के वाराणसी- गोरखपुर फोरलेन मार्ग पर शनिवार की देर शाम सात बजे मऊ जा रहे डंपर की चपेट में आने से मटेहूं चट्टी पर एक वृद्ध की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं डंपर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

मटेहू गांव निवासी उदयनाथ उर्फ पुलपुल सिंह (60) देर शाम को मटेहूं चट्टी के गाई मार्ग पर स्थित कपड़े की दुकान से घर जाने के लिए सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान मरदह की तरफ से तेज रफ्तार अनियंत्रित डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जब-तक आस-पास के लोग पहुंचते चालक डंपर छोड़ मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल वृद्ध को ग्रामीण उपचार के लिए मऊ स्थित अस्पताल लेकर आए। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। सड़क दुर्घटना में वृद्ध के मौत की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों के रोने- बिलखने से सन्नाटा पसर गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष दुष्यंत सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्जकर चालक की तलाश की जा रही है। डंपर को कब्जे में ले लिया गया है। वृद्ध के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed