फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Old man came out after drinking tea, dead body found on railway track

Ghazipur News: चाय पीकर निकला बुजुर्ग, रेल पटरी पर मिली लाश

Fri, 12 May 2023 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 May 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Old man came out after drinking tea, dead body found on railway track
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लठठुडीह। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के कबीरपुर गांव के पास बृहस्पतिवार की सुबह रेल पटरी पर बुजुर्ग का शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। उसकी पहचान चंद्र मणि गोस्वामी (67) निवासी खरडीहा थाना भांवरकोल के तौर पर हुई।
ग्रामीणों के अनुसार, बृहस्पतिवार की सुबह अधेड़ वाराणसी से बलिया जा रही सारनाथ एक्सप्रेस ट्रेन के चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बुजुर्ग की मौत की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों से पुलिस ने पहचान कराना चाहा, लेकिन असफल रही।
विज्ञापन

मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से पुलिस ने मृतक की पहचान चंद्र मणि गोस्वामी पुत्र जनक देव गोस्वामी निवासी खरडीहा थाना भांवरकोल किया। मृतक के शरीर पर धारीदार शर्ट सफेद बनियान स्लेटी रंग का पैंट व लाश के पास हवाई चप्पल पड़ा मिला। थाना पहुंचे मृतक के पुत्र आशुतोष गोस्वामी ने शव की पहचान की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने बताया कि सुबह घर से चाय पीने के बाद निकले थे। ट्रेन की पटरी पर कैसे व कब पहुंचे इसकी जानकारी नहीं है। पुलिस मृतक के पुत्र व ग्रामीणों से पंचनामा भरवा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष विश्वनाथ यादव ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed