फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   OHE wire broken between Bhadaura-Gahmar railway station

Ghazipur News: भदौरा-गहमर रेलवे स्टेशन के बीच ओएचई वायर टूटा

Sun, 19 May 2024 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2024 10:30 PM IST
विज्ञापन
OHE wire broken between Bhadaura-Gahmar railway station
सेवराई। पं. दीनदयाल उपाध्याय दानापुर रेलखंड के भदौरा और गहमर रेलवे स्टेशन के बीच डाउन लाइन पर रविवार की सुबह ओएचई वायर टूट कर गिरने से डाउन लाइन से रेल परिचालन बाधित हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही रेल कर्मियों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों को मामले की सूचना देते हुए मरम्मत कार्य में जुट गए। डेढ़ घंटे के बाद डाउन लाइन से रेल परिचालन बहाल किया गया।
विज्ञापन

पं. दीनदयाल उपाध्याय दानापुर रेलखंड के भदौरा और गहमर रेलवे स्टेशन के बीच पोल संख्या 687/16 के पास ट्रेन नंबर 12392 श्रमजीवी एक्सप्रेस के जाने के बाद ओएचई वायर का इंसुलेटर टूट गया। इससे तार टूटकर नीचे लटक गया और डाउन लाइन से रेल परिचालन ठप हो गया। मामले की सूचना मिलते ही रेल कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फ़ानन में स्टेशन मास्टर अनिल कुमार ने घटना की सूचना रेल अधिकारियों को दी। ओएचई वायर टूटने से रेलवे ट्रैक किनारे बांसवाड़ी में आग लग गई। मौके पर मौजूद इलेक्ट्रिक टेक्नीशियन राम इकबाल राय ने अपने सहयोगी कर्मचारी के साथ मिलकर किसी तरह आग बुझाई। मौके पर पहुंचे टावर वैगन से टूटे हुए ओएचई वायर की मरम्मत करते हुए पुनः रेल परिचालन सुचारू कराया गया। इस दौरान डाउन लाइन में कोई प्रमुख ट्रेनें नहीं होने से ट्रेनों के आवागमन पर इसका असर नहीं पड़ा। स्टेशन मास्टर भदौरा अनिल कुमार ने बताया कि डाउन लाइन में श्रमजीवी एक्सप्रेस गुजरने के बाद ओएचई वायर का इंसुलेटर टूट गया था, मरम्मत कर डेढ़ घंटे बाद पुन: रेल परिचालन सुचारू कर दिया गया है। इस दौरान डाउन लाइन पर ट्रेनों के नहीं होने से ट्रेनों की आवागमन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed