फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Officials and Police Attacked with Stones While Attempting to Resolve Drainage Dispute

Ghazipur News: नाली का विवाद सुलझाने गए अधिकारियों और पुलिस पर पथराव

Sun, 24 May 2026 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Officials and Police Attacked with Stones While Attempting to Resolve Drainage Dispute
मोलनापुर गांव के राजभर बस्ती में पथराव करते लोग। संवाद
दुल्लहपुर। भुड़कुड़ा कोतवाली क्षेत्र के मोलनापुर उर्फ तालगांव में शनिवार को नाली का विवाद सुलझाने जखनिया एसडीएम अतुल कुमार और भुड़कुड़ा सीओ शुभम वर्मा के नेतृत्व में पहुंची राजस्व व पुलिस टीम पर अराजकतत्वों ने पथराव कर दिया। इसमें तीन पुलिस कर्मियों सहित पांच लोगों को चोटें आई। पुलिस ने आठ नामजद और 10 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया है। साथ ही छह महिला आरोपी सहित सात को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया। वहीं, गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस टीम तैनात कर दी गई है। भुड़कुड़ा कोतवाली प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि मोलनापुर उर्फ तालगांव में लंबे समय से नाली का पानी बहाने का विवाद चला आ रहा था। पीड़ित रमाकांत कुशवाहा उर्फ झब्बू ने स्थानीय प्रशासन को शिकायती पत्र देकर करीब 10 मीटर अवरुद्ध नाली की समस्या का समाधान कराने की गुहार लगाई थी। इस पर विवाद का शांतिपूर्ण हल निकालने के लिए जखनिया एसडीएम अतुल कुमार, भुड़कुड़ा सीओ शुभम वर्मा, खंड विकास अधिकारी भीमराव प्रसाद, एडीओ पंचायत अशोक कुमार के साथ भुड़कुड़ा, शादियाबाद और दुल्लहपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची थी। अधिकारियों ने दोनों पक्षों से जैसे ही बातचीत शुरू की, तभी एक पक्ष के कुछ अराजकतत्वों ने पुलिस और अधिकारियों पर ईंट और पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। अचानक हुए पथराव से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इसमें तीन पुलिस कर्मी सहित पांच लोगों को चोटें आई हैं। प्रभारी कोतवाल दीपक कुमार ने बताया कि घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही आठ नामजद और 10 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। छह महिला सात आरोपियों का शांतभंग में चालान किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed