फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Offices and markets remain closed, silence rests

लाकडाउन: बाजार, दफ्तर और दुकानों में भी छाया रहा सन्नाटा

Sat, 11 Jul 2020 09:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
Offices and markets remain closed, silence rests
गाजीपुर। कोरोना का कहर पूरे पूर्वांचल में जारी है। जनपद भी इससे अछूता नहीं है। यहां मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। देश भले ही इस समय अनलॉक की तरफ बढ़ रहा हो, लेकिन जनपदवासी लॉकडाउन से जूझ रहे हैं। इस बीच दो दिन की पूर्ण बंदी की वजह से शनिवार को जिले के सभी दफ्तर, स्कूल और बाजार बंद रहे। चारों तरफ सन्नाटा छाया रहा। इस बीच लोगों को घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं है। बिहार सहित जनपद से लगी सीमाएं सील कर चेकिंग शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

शनिवार को सरकारी और गैर सरकारी दफ्तर, दुकानें और प्रमुख बाजार तक बंद रहे। हालांकि पहले की तरह सब्जी, दूध, चिकित्सा समेत अन्य अतिआवश्यक सेवाओं को जारी रखा गया। इसे लेकर जिलाधिकारी ओमप्रकाश आर्य ने लाकडाउन में नियमों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया। इस दौरान पुलिस कप्तान डा. ओमप्रकाश सिंह ने बार्डर पर सख्ती बढ़ाने के साथ ही सभी बाजारों एवं दुकानों को पूरी तरह बंद रखने और बिना कारण किसी को घर से बाहर न निकलने देने का निर्देश दिया है। नियम का उल्लंघन करने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई करने को कहा। वर्तमान में कोरोना का कहर पूरे पूर्वांचल में जारी है। लेकिन यहां कोरोना का असर कुछ ज्यादा ही देखने को मिल रहा है। प्रवासी मजदूरों के बाद अब कोरोना संक्रमण शहर से लेकर गांव-गांव तक पहुंचने लगा है। इससे बैंक, रोडवेज से लेकर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी तक प्रभावित हैं। आम आदमी भी इसकी जद में आता जा रहा है। मरीजों की संख्या तेेजी से बढ़ने पर यूपी और उसके जिले एक बार फिर लॉकडाउन झेलने को मजबूर हैं। अब जरूरी कार्य से जाने वालों के लिए भी गाइडलान जारी की गई है। जिसमें बाइक सवार एक व्यक्ति अथवा महिला के साथ दो लोग जा सकते हैं। उनके पनास हेलमेट और मास्क होना अनिवार्य है। जबकि कार में चालक के साथ दो लोगों के बैठने की ही अनुमति है। इसकी चेकिंग की जाती रही। बावजूद सुबह से शाम तक जगह-जगह लोग नियमों को तोड़ते दिखाई दिए। जिले में ऐसी लापरवाही घातक साबित हो सकती है। इन दिनों जिले में कोरोना संक्रमण का मामला तेजी से बढ़ने लगा था। लगातार कोरोना पाजिटिव मरीजों के मिलने से हालात बेपटरी होता जा रहा था। कई बैंक कर्मचारी, रोडवेज कर्मी समेत आम आदमी अब कोरोना संक्रमण की जद में आता जा रहा है। जिला प्रशासन तेजी से बढ़ रहे महामारी से दहशत में था।
विज्ञापन

लॉकडाउन के बाद करीमुद्दीनुपर इलाके में बढ़ी चौकसी
दुबिहां। शासन-प्रशासन द्वारा तीन दिन की लॉकडाउन की घोषणा होते ही शुक्रवार की रात्रि दस बजे के बाद करीमुद्दीनपुर क्षेत्र की पुलिस सक्रिय हो गई। बाजारों और चौराहों पर खड़े होकर आवाजाही करने वाले लोगों को इस बात की सूचना देनी शुरू कर दी कि लॉक डाउन में बिना आपात जरूरत के वे अपने-अपने घरों से बाहर न निकलें। शनिवार के दिन पूरी तरह से बाजारों को बंद कर दिया गया। थानाध्यक्ष करीमुद्दीनपुर दिव्य प्रकाश सिंह अपने हमराह सिपाहियों के साथ क्षेत्र के दुबिहां बाजार, कामुपुर,लठ्ठुडीह, करीमुद्दीनपुर, ताजपुर और बाराचंवर आदि इलाकों में माइक से घोषणा किया। इलाके के लोगों से अपील की कि कोई भी नागरिक बेवजह अपने घरों से बाहर न निकले। आवश्यक दुकानों को छोड़ सभी दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें बंद रखें। वहीं, लॉकडाउन में बिना हेलमेट और मास्क लगाए यातायात करने वाले कई बाइक चालकों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिरनो में चौराहे से बाजार तक रही पुलिस की सख्ती
बिरनो। स्थानीय क्षेत्र के मधुबन, डांड़ी, कबूतरी, बद्दोपुर, नसरतपुर, बिरनो आदि बाजारों में बिरनो पुलिस ने शनिवार को सुबह से ही अपनी सक्रियता दिखाई। इलाके के चौक-चौराहों पर पुलिस की तैनाती देखी गई। इस बीच आवागमन करने वाले लोगों से लॉकडाउन में घर से निकलने के बाबत पुलिस के द्वारा जांच किया गया। बेवजह घर से बाहर सड़कों पर निकलने वाले लोगों की वाहनों की भी सघन जांच हुई। बिरनो एसओ सलील स्वरूप आदर्श ने लाउडस्पीकर से घोषणा की है कि बिना आपातकालीन जरूरत कोई भी घर से बाहर न निकले और लॉक डाउन नियमों का सख्ती से पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed