फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Officers' warning on feeding wrong information

Ghazipur News: गलत सूचना फीड करने पर अधिकारियों का चेतावनी

Sat, 10 Dec 2022 05:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Dec 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
Officers' warning on feeding wrong information
राइफल क्लब में शुक्रवार को विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी द्वारा जिला अल्पसंख्यक अधिकारी एवं अधिशासी अभियंता देवकली प्रथम द्वारा गलत सूचना फीड कराए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए चेतावनी दी।
विज्ञापन

बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त संबंधित विभागों से जुड़ी योजनाओं की माह प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि संबंधित अधिकारी समय सीमा में निर्धारित योजनाओं एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं को समय से पूरा क रें। । उन्होंने कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर लागू कर जनमानस को त्वरित गति से लाभ पहुंचाएं। कोई भी पात्र व्यक्ति शासन की योजनाओं से वंचित न रहने पाए।
विज्ञापन

बैठक में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में रोस्टर के हिसाब से विद्युत आपूर्ति की जानकारी ली और सभी खंड विकास अधिकारियों को विद्युत आपूर्ति से संबंधित लॉकबुक बनाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने नहरों की सील्ट सफाई कर टेल तक पानी पहुंचाने की कार्यवाही की बात कही। कहा कि छह जनवरी तक प्रत्येक दशा में सिल्ट सफाई कर नहरें चालू हालत में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में छुट्टा पशुओं को गो-आश्रय स्थल रखा जाए नहीं तो पशु विचरण करते पाए गये तो इसके लिए संबंधित खंड विकास अधिकारी और पशु चिकित्साधिकारी जिम्मेदार होंगे। उन्होंने जनपद के प्रत्येक पात्र परिवार के व्यक्तियों का गोल्डेन कार्ड बनाते हुए इसमे तेजी लाने तथा जनपद के झोला छाप चिकित्सालयों पर टीम बनाकर जांच कर कार्यवाही का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि संबंधिम अधिकारी अपनी-अपनी विभागीय योजनाओं के संबंध में स्टाफ के साथ समीक्षा कर समयान्तर्गत कार्य कराना सुनिश्चित करें।
निरीक्षण में अनुपस्थित मिलने पर रोका वेतन
गाजीपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देशानुसार खंड शिक्षा अधिकारियों ने अपने-अपने विकासखंड के अंतर्गत कुल 38 विद्यालयों का शुक्रवार को निरीक्षण किया।
बीएसए हेमंत राव ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी भांवरकोल ने चार, खंड शिक्षा अधिकारी बिरनो ने तीन, खंड शिक्षा अधिकारी जखनिया, मनिहारी, देवकली और सदर ने चार-चार, खंड शिक्षा अधिकारी मरदह ने सात, खंड शिक्षा अधिकारी सैदपुर ने तीन, खंड शिक्षा अधिकारी बाराचवर ने एक तथा जिला समन्वयक हरीशचंद्र ने चार विद्यालयों का निरीक्षण किया।
बताया कि कंपोजिट विद्यालय शेखपुर की एक सहायक अध्यापक तथा प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय कसेरा पोखरा के निरीक्षण तिथि को अनुपस्थित रहने के कारण उनका निरीक्षण तिथि का वेतन रोक दिया गया। बताया कि कंपोजिट विद्यालय हरिहरपुर के एक अध्यापक के 21 सितंबर से अनुपस्थित रहने के कारण वेतन रोक दिया गया।

भूतपूर्व सैनिकों को रोजगार के लिए 15 को प्री काउंसलिंग
गाजीपुर। एनएसडीसी के तहत एसआइआईसी वाराणसी के माध्यम से विदेशों में रोजगार पाने के इच्छुक भूतपूर्व सैनिकों कि प्री-काउंसिलिंग जिला रोजगार सहायता कार्यालय में 15 दिसम्बर को दिन में 10.30 बजे से प्रस्तावित है। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने जनपद के सभी इच्छुक भूतपूर्व सैनिकों को अपने मूल प्रमाण पत्रों जिसमे 12 वीं पास, ट्रेड-आई टी आई (इलेक्ट्रॉनिक, फीटर, पलम्बर, सेक्योरिटी गार्ड एवं पेन्टर) आयु 35 से 40 वर्ष के प्रमाण-पत्रों के साथ निर्धारित तिथि को उपस्थित होने के लिए सूचित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed