{"_id":"64b2ec844a1f78d089051814","slug":"officers-could-not-provide-information-chairman-asked-for-clarification-ghazipur-news-c-313-1-svns1023-483-2023-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: अधिकारी नहीं दे पाए जाए जानकारी, सभापति ने मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: अधिकारी नहीं दे पाए जाए जानकारी, सभापति ने मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन
फोटो-
-विधान परिषद की संसदीय एवं सामाजिक सद्भाव समिति ने की समीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। विधान परिषद की संसदीय एवं सामाजिक सद्भाव समिति ने शनिवार को रायफल क्लब में समीक्षा बैठक की। समिति के सभापति आशुतोष सिन्हा की अगुवाई में समिति ने आबकारी विभाग, व्यापार कर, परिवहन, विद्युत, शिक्षा, चिकित्सा समेत सभी विभागों के संबंध में जानकारी ली। व्यापार कर एवं आबकारी विभाग की राजस्व वसूली में विस्तृत रूप से जानकारी उपलब्ध न करा पाने के कारण सभापति ने नाराजगी जताई। साथ ही संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा। साथ ही विस्तृत जानकारी तैयार कर समिति को उपलब्ध कराने को कहा।
सभापति ने उपजिलाधिकारी कासिमाबाद को भैसड़ा गांव के लेखपाल उपेंद्र राय द्वारा एक गलत रिपोर्ट लगाने के मामले में तीन दिन के भीतर जांच कराने और सही नापी कराने का निर्देश दिया। उन्होंने जनपद में खराब ट्रांसफार्मरों को निश्चित समय पर बदलने, बोगना, बौरी गांव में ओवरलोड ट्रांसफार्मर का लोड बढ़ाने को कहा।
गांवों में सफाई कर्मचारियों द्वारा की जा रही लापरवाही की शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई करने और गांवों में साफ-सफाई सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। इस दौरान विधायक जंगीपुर डॉ. वीरेंद्र यादव, जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य समेत सभी अधिकारी मौजूद रहे।