फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Officer appointed to investigate misuse of government funds after seven months

Ghazipur News: सरकारी धन के दुरुपयोग की जांच को सात माह बाद अधिकारी नियुक्त

Fri, 22 Dec 2023 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Dec 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Officer appointed to investigate misuse of government funds after seven months
कासिमाबाद। स्थानीय विकासखंड की ग्राम पंचायत कटया लहंग में शासकीय धनराशि के दुरुपयोग की शिकायत की गई थी। इसकी जांच के लिए जिलाधिकारी की ओर से आदेश के सात माह बाद पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी सचिदानंद तिवारी जांच अधिकारी नामित किए गए हैं। ग्राम पंचायत कटया लहंग की मूल निवासी रिंकू सिंह ने 10 मई 2023 को शपथ पत्र के साथ जिलाधिकारी को पत्र लिखकर ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान एवं सचिव की मिली भगत से शासकीय धनराशि के दुरुपयोग के साथ बड़ी अनियमितता का आरोप लगाकर जांच कराने का मांग की थी। इस पत्र के बाद जिलाधिकारी ने 29 मई 2023 को जांच करने के लिए कमेटी का गठन करते हुए पत्र निर्गत किया था। इस पत्र के सात माह बाद जिला प्रशासन की नींद खुली है और अब जांच के लिए समय निश्चित किया गया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी द्वारा नामित जांच अधिकारी जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी सचिदानंद तिवारी ने 20 दिसंबर को पत्र लिखकर जिलाधिकारी सहित मुख्य विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, खंड विकास अधिकारी कासिमाबाद के साथ रिंकू सिंह को अवगत कराया है कि 27 दिसंबर को सुबह 11 बजे जांच की जाएगी। इस जांच से खंड विकास अधिकारी के कार्यालय के साथ ग्राम पंचायत कटया लहंग में हड़कंप मच गया है। मालूम हो कि ग्राम पंचायत कटया लहंग में शासकीय धनराशि के दुरुपयोग एवं अनियमितता की शिकायत लंबे समय से की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed