{"_id":"d7859fb71807625fefb761c53441bb2e","slug":"october-and-will-have-16-hours-electricity-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अक्तूबर से 16 घंटे मिलेगी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अक्तूबर से 16 घंटे मिलेगी बिजली
ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Fri, 28 Aug 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के सदस्यों ने अघोषित बिजली कटौती को लेकर आमघाट स्थित कार्यालय पर अधिशासी अभियंता एसएन मौर्या को पत्रक सौंपा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अबू फखर खां ने कटौती पर नाराजगी
जताते हुए शहर में पर्याप्त बिजली आपूर्ति करने की मांग की। कहा कि शहर में आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह से अव्यवस्थित हो गई है। दिन में घंटों कटौती की वजह से एक तरफ जहां बिजली पर आधारित कारोबार प्रभावित हो
रहा है, वहीं इमरजेंसी कटौती के नाम पर घंटों बत्ती गुल होने से लोग चैन की नींद नहीं सो पा रहे है। विभाग की ओर से 15 घंटे आपूर्ति का शेड्यूल जारी किए जाने के बाद भी आठ-दस घंटे ही लोगों को बिजली मिल पा रही है। कहा
विज्ञापन
कि छोटे फाल्ट को दुरुस्त करने में भी अधिक समय लगाया जा रहा है। अधिशासी अभियंता ने आश्वासन दिया कि
एक अक्तूबर से शहर में 16 घंटे बिजली आपूर्ति की जाएगी। इसके साथ ही रात की कटौती भी बंद की जाएगी। कहा
कि 20 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा जाएगा। इस मौके पर जिला महामंत्री श्रीप्रकाश केशरी, सराफा अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद वर्मा, संतोष वर्मा, सूप्रोत्तम बागची, आकाशदीप, जिला युवा अध्यक्ष अतीक राईनी,
पप्पू गाजी, युनूस रजा, कमरुज्जमा, रमेश यादव, अब्दुल फैजान, राजा, हुसैन, मो. इशरार, चंदन पांडेय आबिद आदि मौजूद थे।
ये हैं व्यापार मंडल की मांगें
0 नगर को रात्रिकालीन अघोषित या घोषित विद्युत कटौती से मुक्त किया जाए।
0 लोकल फाल्ट पर विशेष टीम लगाकर समस्या का तुरंत निवारण किया जाए।
0 जनपद में शेड्यूल विद्युत सप्लाई पूरी की जाए, जो लोकल फाल्ट हो रहा है, उसको शेड्यूल विद्युत सप्लाई में समायोजित किया जाए।
0 नगर में 20 घंटे आपूर्ति करने के साथ ही सुबह 7 से 9 और शाम 6 से 8 बजे तक कटौती की जाए।
0 नगर में जर्जर तारों को हटाकर एबीसी केबिल लगाया जाए।
0 स्टोर में रिजर्व 400 केवीए का ट्रांसफार्मर का स्टाक सुनिश्चित किया जाए।