{"_id":"61d0931f16e3fd124b49cbc3","slug":"number-of-corona-infected-patients-increased-to-four-ghazipur-news-vns6312148185","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या हुई चार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या हुई चार
विज्ञापन
जिले में एक बार फिर कोरोना संक्रमित मरीज मिलने लगे हैं। शनिवार को ट्रूनैट से हुई जांच में जहां एक संदिग्ध की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके साथ ही जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या चार हो गई है। मरीजों की बढ़ती संख्या देख स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों की सूची बनाई जा रही है। वहीं उनके भी स्वैब के जांच की तैयारी शुरू कर दी गई है।
कोरोना की दूसरी लहर में बड़ी संख्या में संक्रमित मरीज लगातार मिल रहे थे। कई लोगों की मौत भी हो गई थी। जिला प्रशासन ने अभियान चलाकर टीकाकरण, दवा और जांच कराई तो संक्रमण पर अंकुश लगा था। अब जहां कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में अब फिर मरीज मिलने लगे हैं। हालांकि जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी तीसरी लहर की आशंका को लेकर महकमा तैयारियों में जुटा हुआ है। ऐसे में संक्रमितों मरीजों के मिलने से विभाग की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती दिखाई पड़ रही हैं। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या जहां चार है। वहीं एक और नए कोरोना संक्रमित मरीज के मिलने से हड़कंप मचा हुआ। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने वालों की सूची तैयार करने में जुटी हुई है, जिससे उनके स्वैब की जांच कराई जा सके। इस संबंध में महामारी के नोडल और एसीएमओ डॉ. उमेश कुमार ने बताया कि सतर्कता और बचाव जरूरी है। अभी आम जन इसको लेकर गंभीरता नहीं दिखा रही है। भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचे और चेहरे पर मास्क का प्रयोग जरूर करें। एहतियात और सतर्कता काफी जरूरी है।