फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Now you can book roadways bus tickets from home using UP Rahi app

Ghazipur News: अब यूपी राही एप से घर बैठे बुक कर सकते हैं रोडवेज बस का टिकट

Tue, 05 Aug 2025 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Now you can book roadways bus tickets from home using UP Rahi app
यूपी राही एप से यात्री अब घर बैठे रोडवेज बस का टिकट बुक कर सकते हैं। इसके माध्यम से वह कैशलेस सुविधा का लाभ भी उठा सकते हैं। साथ ही एप के माध्यम से उनको मनपसंद सीट चुनाव करने की सुविधा भी मिलेगी।
विज्ञापन

रोडवेज बस में सफर करने वाला हर यात्री चाहता है कि उसको उसकी पसंद की सीट मिल जाए। लेकिन, सफर के दौरान मनचाही सीट उपलब्ध न होने पर यात्री मायूस हो जाते हैं।
विज्ञापन

अब ऐसे यात्रियों को मायूस होने की जरूरत नहीं है। पहले से घर बैठे लोग यूपी राही एप के माध्यम से अपनी मनपसंद सीट का चुनाव कर सकते हैं। परिवहन निगम की ओर से एप के माध्यम से टिकट बुकिंग के साथ ही फीडबैक देने की सुविधा दी गई है। एप के माध्यम से यात्री एडवांस बुकिंग की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। साथ ही सफर से संबंधित अनुभव, चालक-परिचालक के व्यवहार, बस की स्थिति आदि पर फीडबैक दे सकेंगे। एप हिंदी व अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध है। इसको डाउनलोड करने से पहले खुद का पंजीकरण कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

टिकट बुक करने के लिए यात्री क्यूआर कोड, यूपीआई, क्रेडिट कार्ड, डेविट कार्ड व अन्य किसी भी प्रकार के डिजिटल प्लेटफार्म का इस्तेमाल कर सकते हैं। रोडवेज डिपो के एआरएम वीके पांडेय ने बताया कि गूगल प्ले स्टोर से यात्री एप को डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed