फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Now we will appeal in the High Court: Aniket Singh

अब हाईकोर्ट में गुहार लगाएंगे: अनिकेत सिंह

Thu, 21 Dec 2023 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Dec 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Now we will appeal in the High Court: Aniket Singh
गाजीपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह के जिला पंचायत सदस्य पद पर निर्वाचन को लेकर अब अंजना सिंह हाईकोर्ट की शरण में जाएंगी। यह बातें उनके बेटे व मेघबरन स्टेडियम के व्यवस्थापक अनिकेत सिंह ने कहीं। पूर्व सांसद राधे मोहन सिंह के बेटे अनिकेत सिंह ने आरोप लगाया कि जिला पंचायत अध्यक्ष के पति व प्रतिनिधि पंकज सिंह चंचल गलत बयानबाजी कर रहे हैं। कोर्ट का फैसला पूरी तरह से शिरोधार्य है, लेकिन हम लोग इस फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करेंगे। वह बुधवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नीयत में ईमानदारी हो तो कोई भी शक्ति परास्त नहीं कर सकती है। हमें उम्मीद है कि उच्च न्यायालय में हमारी याचिका स्वीकार होगी। यह लड़ाई हमारी नहीं बल्कि आम जनता की है। जनता की इस लड़ाई को लड़ने का कार्य किया जाएगा। जिला पंचायत बोर्ड की बैठक पर कटाक्ष करते हुए कहा कि बगल की कुर्सियाें पर दूसरे दलों के लोगों को बैठाकर राजनीतिक गरिमा खत्म करने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed