फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Now there will be checking at city railway station like airport

Ghazipur News: अब सिटी रेलवे स्टेशन पर होगी एयरपोर्ट की तरह जांच

Wed, 14 May 2025 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Now there will be checking at city railway station like airport
गाजीपुर। सिटी रेलवे स्टेशन पर एयरपोर्ट की तर्ज पर यात्रियों के सामान की जांच की जा रही है। जांच के लिए स्टेशन पर लगेज स्कैनर मशीन लगाई गई है। मशीन के माध्यम से यात्रियों के बैग, सूटकेस आदि की जांच की जा रही है। लगेज स्कैनर मशीन लगने के बाद सिटी रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था और पुख्ता होगी।
विज्ञापन

सिटी रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर के सामने एंट्री गेट के पास एक लगेज स्कैनर मशीन इंस्टाल की गई है। साथ ही एक कर्मी की तैनाती भी की गई है, जो यात्रियों के विभिन्न सामान झोला, सूटकेस आदि को लगेज स्कैनर मशीन में डालकर जांच कर रहा है। इससे फायदा यह होगा कि झोला, सूटकेस आदि के अंदर कोई भी अवैध सामान नहीं ले जा सकता है।
विज्ञापन

इससे ट्रेनों के जरिये होने वाली तस्करी, आपराधिक आदि घटनाओं पर रोक लगेगी। वहीं बीते मंगलवार को पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल से सिटी रेलवे स्टेशन को लगेज स्कैनर मशीन की सौगात मिली। बुधवार को इसे इंस्टॉल कर दिया गया। साथ ही यात्रियों के सामान की जांच की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई। इससे रेलवे सुरक्षा बलों को सबसे अधिक फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब कोई भी अवैध सामान लेकर ट्रेन के अंदर सफर नहीं कर पाएगा। हालांकि अभी केवल एक लगेज स्कैनर मशीन लगाई गई है, जिससे इस पर सामान की चेकिंग का बोझ अधिक रहेगा। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के बेहतर इंतजाम के लिए लगेज स्कैनर मशीन लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed