फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Now there is no government of less electricity and more bills: Energy Minister

अब कम बिजली ज्यादा बिल वाली सरकार नहीं रही : ऊर्जा मंत्री

Thu, 11 Dec 2025 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Now there is no government of less electricity and more bills: Energy Minister
महाराजगंज में लगे बिजली बिल राहत शिविर का निरीक्षण के दौरान हाथों में रजिस्टर लेकर अधिकारियों स - फोटो : गौरीगंज के पचेहरी ​स्थित मॉडल स्कूल में परीक्षा देते बच्चे।
गाजीपुर के महाराजगंज ग्रामीण क्षेत्र स्थित विद्युत समाधान कैंप में बुधवार को उस समय हलचल बढ़ गई, जब ऊर्जा मंत्री एके शर्मा अचानक कैंप में पहुंच गए। मंत्री ने न सिर्फ रजिस्टर खंगाले, बल्कि बकायेदार उपभोक्ताओं से बात करते हुए विभागीय अधिकारियों को मौके पर कई निर्देश भी दिए। ऊर्जा मंत्री ने बताया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही एकमुश्त समाधान योजना में 75% तक की छूट मिल रही है और अब तक लाखों उपभोक्ता इसका लाभ उठा चुके हैं। इसके जरिए 200 करोड़ रुपये से अधिक राजस्व की वसूली हो चुकी है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि पिछली सरकारों में बिना बिजली के भी बिल आ जाता था, लोग परेशान रहते थे। अब न बिजली कम आती है, न बिल ज्यादा आता है। समाधान कैंप के निरीक्षण के दौरान मंत्री ने कई उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनकर तत्काल समाधान के निर्देश दिए। उनके अचानक पहुंचने से कैंप में उत्साह और जागरूकता दोनों ही बढ़ी नजर आईं। एसआईआर कार्रवाई का समर्थन करते हुए ऊर्जा मंत्री ने कहा कि यह कदम देश की सार्वभौमिकता, अखंडता और कानून की पवित्रता को बनाए रखने के लिए आवश्यक है। जो बाहरी हैं, उन्हें बाहर होना ही चाहिए।
विज्ञापन

भोजपुरी में विपक्ष पर कसा तंज-मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान मंत्री शर्मा ने भोजपुरिया अंदाज़ में चुटकी लेते हुए कहा कि हमरो गांव बगले में बा। सांझ के खटिया बाहर निकाल के सुत्तल जाए, सबके याद होई… अब विपक्ष के बोले के हक नाहीं बचल बा। उनकी यह टिप्पणी सुनकर कैंप में मौजूद लोग हंस पड़े।
विज्ञापन

एक किलोवॉट कनेक्शन वालों का बिल 650 रुपये से ज्यादा नहीं-ऊर्जा मंत्री ने बताया कि प्रदेश में 15 दिसंबर से 31 जनवरी तक तीन चरणों में समाधान कैंप लगेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि ग्रामीण घरेलू उपभोक्ताओं का एक किलोवॉट कनेक्शन है तो 650 रुपये से ज्यादा बिल नहीं होना चाहिए। अगर ज्यादा आया है तो कैंप में आएं, बिल संशोधन भी होगा और छूट भी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed