फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Now the cook will cook MDM's food wearing an apron and gloves

अब एप्रन और ग्लव्स पहनकर एमडीएम का खाना बनाएंगी रसोइया

Sat, 21 Aug 2021 10:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
Now the cook will cook MDM's food wearing an apron and gloves
गाजीपुर। परिषदीय और माध्यमिक स्कूलों में कक्षा-आठ तक के छात्र-छात्राओं को गरमा-गरम भोजन बनाकर परोसने वाली रसोइयों को अब एप्रन एवं ग्लव्स पहनना होगा। बच्चों को संक्रमण से बचाने तथा स्वच्छता के मद्देनजर शासन की ओर से की गई इस अनूठी पहल के तहत दोनों सामानों की खरीद के लिए प्रति रसोइया निर्धारित धनराशि जिले को उपलब्ध करा दी गई है।
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने तथा बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन कराने एवं उनका ठहराव सुनिश्चित करने के लिए सरकार की ओर से कई प्रोत्साहन योजनाएं चलाई जा रही है। इस प्रोत्साहन योजना में शामिल मध्यान्ह भोजन योजना के तहत बच्चों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए परिषदीय विद्यालयों में रसोइया नियुक्त की गई हैं। बच्चों को संक्रमण से बचाने तथा स्वच्छतापूर्ण माहौल में खाना बनाने के उद्देश्य से रसोइयों को अब एप्रन एवं ग्लव्स पहनना जरूरी होगा। अभी तक इनके पास न तो कोई ड्रेस थी और न ही किसी तरह की कोई अन्य व्यवस्था थी लेकिन अब भोजन पकाने के समय रसोइयों को एप्रन एवं ग्लव्स पहनना जरूरी कर दिया गया। जिले में कुल 2269 परिषदीय विद्यालय हैं। इनमें 1468 प्राथमिक, 449 कंपोजिट तथा 352 उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। यहां करीब 33 सौ रसोईयां नियुक्त हैं। इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षाधिकारी हेमंत राव ने बताया कि उक्त दोनों सामान की खरीद के लिए प्रति रसोइया निर्धारित धनराशि जिले को उपलब्ध करा दी गई है। इस संबंध में सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया गया है। इसमें किसी तरह की लापरवाही अक्षम्य होगी।
विज्ञापन

मौखिक परीक्षा कल
गाजीपुर। राजकीय महिला पीजी कॉलेज के एमए द्वितीय वर्ष (अर्थशास्त्र) सत्र 2020-21 की मौखिक परीक्षा 23 अगस्त को होगी। अर्थशास्त्र विभाग के प्रभारी डॉ. हरेंद्र सिंह के अनुसार सभी छात्राएं अपने प्रवेश पत्र, मास्क और सेनेटाइजर के साथ कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सुबह 10 बजे विभाग के सामने उपस्थित होना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed