फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Now the attendance of girl students and teachers will be recorded on the Prerna portal

प्रेरणा पोर्टल पर कस्तूरबा की छात्राओं और शिक्षकों की हाजिरी हो रही दर्ज

Fri, 19 Nov 2021 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Now the attendance of girl students and teachers will be recorded on the Prerna portal
कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में उपस्थिति को लेकर बरती जा रही लापरवाही पर सख्ती बरती गई है। अपर परियोजना निदेशक ने इन विद्यालयों में अब छात्रों और शिक्षकों की हाजिरी प्रेरणा पोर्टल पर दर्ज कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

जिले में कुल 14 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय हैं। इनमें लगभग 1600 छात्राएं अध्ययनरत हैं। इसके लिए 146 शिक्षक और कर्मचारियों की तैनाती भी की गई है। शासन को शिकायत मिलती रहती थी कि कुछ कर्मचारी और शिक्षक समय से स्कूल नहीं आते हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए शासन ने फरवरी 2020 में शिक्षकों और कर्मचारियों की उपस्थिति प्रेरणा पोर्टल के माध्यम से दर्ज करने के निर्देश दे दिए थे। फिर भी लापरवाही की जा रही थी। आखिरकार शासन ने शिक्षकों व कर्मचारियों के साथ छात्राओं की भी उपस्थिति प्रेरणा पोर्टल के माध्यम से दर्ज कराने के निर्देश दे दिए। अपर परियोजना निदेशक सरिता तिवारी ने बीएसए को भेजे पत्र में कहा है कि कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के शिक्षकों और छात्राओं की उपस्थिति भी प्रेरणा पोर्टल पर दर्ज करानी होगी। साथ ही ऐसे शिक्षकों और कर्मचारियों को चेतावनी दी है कि लगातार गैरहाजिर रहने वाले शिक्षकों की सेवा समाप्त कर दी जाएगी। शासन के निर्देश का कड़ाई से पालन हो रहा है।
विज्ञापन

जिला समन्वय बालिका शिक्षा हरिश्चंद्र यादव ने बताया कि शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्राओं की उपस्थिति दिन में दो बार दर्ज कराने की जिम्मेदारी वार्डन को दी गई है। लापरवाही करने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed