फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Now salt-oil free, wheat-rice by paying price

अबकी नमक-तेल मुफ्त, दाम देकर गेहूं-चावल

Wed, 24 Aug 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Now salt-oil free, wheat-rice by paying price
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत अगस्त माह में 25 से लेकर 31 तक सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत उचित दर विक्रेताओं द्वारा अनाज वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी कुमार निर्मलेंदु ने बताया कि इस अवधि में जून माह के सापेक्ष साबुत चना, आयोडाइज्ड नमक एवं खाद्य तेल का वितरण नि:शुल्क होगा लेकिन जुलाई के सापेक्ष नियमित अनाज अर्थात गेहूं दो रुपये प्रति किग्रा एवं चावल का तीन रुपये प्रति किग्रा की दर से उपभोक्ताओं को मूल्य चुकाना होगा। इस अवधि में अंत्योदय कार्ड पर 14 किग्रा गेहूं एवं 21 किग्रा. चावल तथा पात्र गृहस्थी कार्डों पर संबद्ध प्रत्येक यूनिटों पर दो किग्रा गेहूं एवं तीन किग्रा चावल (कुल पांच किग्रा प्रति यूनिट) अनाज का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आवंटित अनाज अर्थात गेहूं तथा चावल का निर्धारित मूल्य लेकर एवं आयोडाइज्ड नमक (एक किग्रा प्रति कार्ड), दाल-साबुत चना (एक किग्रा प्रति कार्ड) तथा रिफाइंड ऑयल (एक लीटर प्रति कार्ड) का नि:शुल्क वितरण अर्थात पांचों वस्तुओं का एक साथ वितरण लाभार्थियों में सुनिश्चित किया जाएगा। राशनकार्ड धारकों को पोर्टेबिलिटी के अंतर्गत अनाज प्राप्त करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। बताया कि अगर किसी कार्डधारक को अपनी राशन की दुकान से अनाज प्राप्त करने में असुविधा हो तो वह पोर्टेबिलिटी के माध्यम से किसी अन्य उचित दर दुकान से प्राप्त कर सकता है। उन्होंने सभी उचित दर विक्रेताओं को निर्देश दिया कि कार्डधारकों में सुबह छह बजे से रात नौ बजे तक वितरण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed