फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Now police station head will not be able to give clarification, complainant will connect live directly with SP office

Ghazipur News: अब थानाध्यक्ष नहीं दे पाएंगे सफाई, सीधे एसपी ऑफिस से लाइव जुड़ेंगे फरियादी

Tue, 12 Sep 2023 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Sep 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Now police station head will not be able to give clarification, complainant will connect live directly with SP office
-अब रोजाना सुबह 10 से 12 बजे तक जूम पर ऑनलाइन रहेंगे एसपी से लेकर सभी थानाध्यक्ष
विज्ञापन

-विशेष परिस्थितियों पर ही मीटिंग से होंगे दूर, मुख्यालय से पत्र मिलते ही व्यवस्था लागू
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। साहब मैं थाने पर गया था, मेरी फरियाद नहीं सुनी गई। थानाध्यक्ष नहीं थे, थानाध्यक्ष ने भगा दिया। ऐसी शिकायतें आने पर संबंधित थानाध्यक्ष ऐसी कोई बात नहीं है जैसे शब्द कर खुद को अलग नहीं कर पाएंगे। वजह इस तरह की शिकायत या गंभीर मामलों में फरियादियों की सुविधा को देखते हुए नई व्यवस्था लागू की गई है। इसके तहत एसपी, एसपी सिटी, एसपी ग्रामीण, संबंधित सीओ और थानाध्यक्ष जूम मीटिंग से रोजाना जनसुनवाई के दौरान जुड़े रहेंगे। जरूरत पड़ने पर सीधे लाइव फरियादी से संवाद कर सकेंगे
पुलिस अधिकारी रोजाना सुबह दस से दोपहर 12 बजे तक जनसुनवाई करते हैं। यहां बड़ी संख्या में फरियादी आते हैं। इनमें बहुत से फरियादी सीधे सीओ, एसपी सिटी, एसपी ग्रामीण और एसपी के कार्यालय पहुंचते हैं। इनमें अधिकांश की शिकायत करती हैं कि वे थाने पर गए, लेकिन उनकी सुनी नहीं गई।
विज्ञापन

ऐसे मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखते हुए पुलिस महकमे के उच्चाधिकारियों ने प्रदेश में 24 अगस्त को पत्र जारी किया है, जिसके मुताबिक अब सभी थानाध्यक्ष जूम मीटिंग से एसपी से जुड़ेंगे। इस मीटिंग में संबंधित सीओ, एसपी सिटी, एसपी ग्रामीण भी जुड़े रहेंगे। मीटिंग के दौरान जरूरत पड़ने पर अधिकारी थानाध्यक्ष से फरियादी की सीधा संवाद कराएंगे, ताकि उनकी समस्याओं का समाधान हो सके। इसी तरह एक अधिकारी किसी थाने का इस अवधि में निरीक्षण भी करने पहुंचे और शिकायत रजिस्टर को भी देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
भूमि संबंधित मामलों को टाल नहीं पाएंगे थानाध्यक्ष
पुलिस के पास ज्यादातर भूमि संबंधित भी मामले पहुंच रहे हैं। ऐसे में राजस्व का मामला कहते हुए थानाध्यक्ष टाल देते हैं। लेकिन, अब वे इतनी आसानी से ऐसा नहीं कर पाएंगे। वे राजस्व विभाग के साथ टीम बनाकर संबंधित स्थल पर जाएंगे। जहां राजस्व विभाग की टीम जांच के बाद संबंधित को न्याय दिलाने की कोशिश करेगी।

-------
अब सभी थानाध्यक्ष दिन में 10 से 12 बजे तक थाने में पर रहेंगे। वे जन सुनवाई करेंगे। साथ ही वे जूम मीटिंग से जुड़े रहेंगे। आवश्यकता पड़ने पर फरियादियों से सीधे संवाद कर सकेंगे।-ओमवीर सिंह, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed