फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Now photo frames with teachers' details will be installed in schools

Ghazipur News: अब विद्यालयों में शिक्षकों के विवरण के साथ लगेंगे फोटो फ्रेम

Thu, 31 Oct 2024 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
Now photo frames with teachers' details will be installed in schools
गाजीपुर। बेसिक शिक्षा के सभी स्कूलों में अब शिक्षकों का ब्योरा आम लोग भी जान सकेंगे। हमारे शिक्षक नामक शीर्षक से परिषदीय विद्यालयों में तैनात शिक्षकों, शिक्षामित्रों एवं अनुदेशकों के अलग-अलग फोटो फ्रेम लगाए जाएंगे। इसमें शिक्षकों का पूरा विवरण दर्ज रहेगा। साथ ही शिक्षकों को मिलने वाले पुरस्कार का भी जिक्र रहेगा। फोटो फ्रेम लगाए जाने से शिक्षकों के प्रति न सिर्फ सम्मान का भाव बढ़ेगा, बल्कि उनकी उपलब्धियां भी सभी के सामने आएंगी। इसके लिए प्रति फोटो फ्रेम 150 रुपये की दर से बजट जारी किया गया है।
विज्ञापन

परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कंपोजिट एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में करीब 2 लाख 60 हजार विद्यार्थी नामांकित हैं। इन विद्यालयों में हमारे शिक्षक नामक शीर्षक से इनमें कार्यरत शिक्षकों, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के अलग-अलग फोटो फ्रेम लगाए जाएंगे। यह फोटो फ्रेम एक फीट चौड़े एवं डेढ़ फीट लंबा होगा। इसमें सभी शिक्षकों की फोटो, शैक्षिक योग्यता, प्रशिक्षण योग्यता, विद्यालय की तैनाती की तारीख, मोबाइल नंबर, आवंटित कक्षा, आवंटित विषय एवं विशिष्ट उपलब्धियां जिसमें राज्य शिक्षक पुरस्कार या राष्ट्रीय पुरस्कार का वितरण अंकित रहेगा। इसको लेकर विभाग ने तैयारी शुरु कर दी है। इसी सत्र से यह फोटो फ्रेम विद्यालयों में लगा दिए जाएंगे। शासन से जिले को फोटो फ्रेम के लिए प्राथमिक विद्यालयों में तैनात 9788 शिक्षक और शिक्षा मित्रों के लिए 14 लाख 68 हजार 2 सौ रुपये और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में तैनात 4237 शिक्षक और अनुदेशकों के लिए 6 लाख 35 हजार 550 रुपये मिला है। इससे हर शिक्षकों का अलग-अलग फोटो फ्रेम में हमारे शिक्षक नामक बोर्ड बनाया जाएगा।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में हमारे शिक्षक फोटो फ्रेम लगाया जाना है। इसके लिए जिले को बजट मिल गया है। जल्द ही विद्यालय प्रबंध समिति के खाते में निर्धारित धनराशि भेज दी जाएगी।- हेमंत राव, बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed