{"_id":"624b3710d4067031165c563a","slug":"now-patients-will-not-be-worried-health-department-will-build-new-wards-ghazipur-news-vns6466254118","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब मरीज नहीं होंगे परेशान, स्वास्थ्य विभाग बनवाएगा नए वार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब मरीज नहीं होंगे परेशान, स्वास्थ्य विभाग बनवाएगा नए वार्ड
विज्ञापन
वार्ड स्थापित कराकर कोरोना से दो-दो हाथ करेगा स्वास्थ्य महकमा
कोरोना संक्रमितों को मिलेगा बेहतर उपचार, बढ़ाई जाएगी बेडों की संख्या
शासन ने नए वार्डों के निर्माण के लिए नौ करोड़ 93 लाख 64 हजार किया अवमुक्त
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। कोरोना संक्रमितों को बेहतर चिकित्सकीय उपचार उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ठोस कदम उठा रही है। मरीजों को भर्ती करने के लिए नगर सहित ग्रामीण इलाकों में बेड बढ़ाने के लिए वार्डों का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए मुहम्मदाबाद, सादात, सैदपुर और भदौरा सीएचसी के साथ नंदगंज, धर्मागतपुर, उतरौली, जमानिया और बालापुर पीएचसी को चिह्नित किया गया है। साथ ही जिला महिला अस्पताल परिसर स्थित जर्जर क्षय विभाग के भवन का चयन किया है। वहीं 15 उपकेंद्रों पर भी नए वार्ड का निर्माण कराकर बेडों की संख्या बढ़ाई जाएगी। वार्डों के निर्माण के लिए शासन की ओर से नौ करोड़ 93 लाख 64 हजार रुपये की धनराशि भी अवमुक्त कर दी गई है।
कोरोना महामारी संक्रमण के बार-बार वापस आने के चलते अन्य चिकित्सकीय व्यवस्थाएं बेपटरी हो जाती हैं। वजह स्वास्थ्य विभाग को संचालित महत्वपूर्ण अभियान को जहां रोकना पड़ता है। वहीं अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों को कोविड के पिकप के दौरान उपचार से वंचित होना पड़ता है। ऐसे में शासन की ओर से इसके स्थायी निदान को लेकर सरकारी अस्पतालों में नए वार्ड स्थापित कराने को लेकर कवायद शुरू कर दी गई है। इसके तहत नगरीय क्षेत्र के कोरोना संक्रमित मरीजों को भर्ती कर उन्हें उपचार मुहैया कराने के लिए 42 बेड नए वार्ड स्थापित कराए जाएंगे। इसके लिए जिला महिला अस्पताल परिसर में स्थापित जर्जर पड़े क्षय विभाग के भवन को ध्वस्त कर जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा। इसके लिए शासन द्वारा एक करोड़ 37 लाख 92 हजार रुपये की धनराशि अवमुक्त की गई है। साथ ही मुहम्मदाबाद, सादात, सैदपुर और भदौरा में 20-20 बेड के लिए नए वार्ड स्थापित होंगे। प्रत्येक के निर्माण पर करीब 38 लाख रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी। वहीं चिह्नित पांच पीएचसी और 15 उपकेंद्रों पर छह बेड के लिए नए वार्ड निर्माण के लिए दो करोड़ 47 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। नए वार्डों के बनने और बेडों की संख्या बढ़ने से कोरोना संक्रमित मरीजों को भर्ती करने के लिए अस्थाई अस्पताल की व्यवस्था नहीं करनी पड़ेगी।
000000
इनसेट
11 ब्लाक के उपकेंद्रों का हुआ चयन
गाजीपुर। जिले के सादात, कासिमाबाद, मुहम्मदाबाद, करंडा, जखनिया, रेवतीपुर, देवकली, भांवरकोल, बिरनो, सैदपुर और मरदह ब्लाक का चयन किया गया। इन ब्लाकों के तहत आने वाले पीएचसी के उपकेंद्रों का चयन किया गया है। जहां वार्ड का निर्माण कराने के साथ बेड स्थापित कराने के अलावा अत्याधुनिक चिकित्सकीय सुविधाओं से लैस किया जाएगा।
विज्ञापन
00000
इनसेट
डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की होगी तैनाती
गाजीपुर। जिले के सरकारी अस्पतालों में अलग से कोविड वार्ड बनने और बेडों को स्थापित कराने के बाद भर्ती मरीजों की देख-रेख और उनके उपचार के लिए डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती की जाएगी। साथ ही जांच की सुविधा के लिए लैब और अत्याधुनिक जांच मशीनों को भी स्थापित कराया जाएगा, जिससे संक्रमित मरीज को उपचार के लिए इधर-उधर न भटकना पड़े।
0000000
जिले के चार सीएचसी, पांच पीएचसी और 15 उपकेंद्र पर नए वार्ड का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा जिला महिला अस्पताल परिसर में क्षतिग्रस्त क्षय विभाग के भवन को ध्वस्त कराकर 42 बेड के लिए वार्ड बनेगा। इन नए वार्डों के स्थापित होने से कोरोना संक्रमित मरीजों को भर्ती कर उपचार करने में सहूलियत होगी। धनराशि अवमुक्त हो चुकी है, जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा।- डॉ. केके वर्मा, प्रभारी सीएमओ