{"_id":"649880787d20127a510018de","slug":"now-online-transfers-will-be-done-in-government-secondary-schools-ghazipur-news-c-20-1-267678-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: अब राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में होंगे आनलाइन तबादले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: अब राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में होंगे आनलाइन तबादले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेसिक शिक्षा विभाग के बाद अब माध्यमिक शिक्षा विभाग में तबादले की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इन तबादलों के दायरे में जिले के 28 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य, उप प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, प्रवक्ता सहित शिक्षक आ रहे हैं। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में स्थानांतरण के लिए 23 से 25 जून की शाम चार बजे तक ऑनलाइन आवेदन का समय निर्धारित किया गया था। अब आनलाइन आए आवेदनों की 26 जून तक जांच कर 30 जून तक स्थानांतरण की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
शासन की नई तबादला नीति के तहत स्थानांतरण के लिए उन्हीं शिक्षक-शिक्षिकाओं का आवेदन स्वीकार किया जाएगा, जिनका बीते तीन वर्ष परीक्षाफल 60 फीसदी से ऊपर रहा हो। इसके अलावा किसी भी विद्यालय में 10 फीसदी से अधिक आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। कैंसर एवं गंभीर रोग से पीड़ित पर 50 अंक, दिव्यांग, कैंसर, लिवर या किसी गंभीर बीमारी से प्रभावित परिजनों के लिए 50 अंक, पति-पत्नी के शासकीय सेवा में होने पर 30 अंक और 31 मार्च को 58 वर्ष की आयु होने पर गत वर्ष बोर्ड परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत होने पर 25 अंक का भारांक दिया जाएगा। इसके अलावा पहली नियुक्ति तिथि से 10 वर्ष की सेवा के बाद हर वर्ष की सेवा और अधिकतम 20 अंक सहायक मानक निर्धारित किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक अशोकनाथ तिवारी के मुताबिक एक पद पर एक से अधिक आवेदन होने पर अधिकतम आयु वाले को वरीयता दी जाएगी। प्रधानाचार्य एवं प्रभारी प्रधानाचार्य को छोड़कर हाईस्कूल में कम से कम चार सहायक अध्यापक एवं इंटर कॉलेज में तीन प्रवक्ता, चार सहायक अध्यापक होना अनिवार्य है। इससे अधिक संख्या पर ही आवेदन आगे स्वीकारे जाएंगे। प्रधानाचार्य-प्रधानाध्यापक का आवेदन तभी स्वीकार किया जाएगा, जब सत्र 2019-20 से अब तक छात्र नामांकन संख्या में 15 फीसदी तक की वृद्धि की गई हो।