फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Now it will cost only Rs 20 to go from Ghazipur to Varanasi

Ghazipur News: गाजीपुर से वाराणसी जाने के लिए अब लगेंगे सिर्फ 20 रुपये

Sat, 23 Mar 2024 01:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2024 01:59 PM IST
विज्ञापन
Now it will cost only Rs 20 to go from Ghazipur to Varanasi
गाजीपुर। मौजूदा दौर महंगाई का है लेकिन, महंगाई के इस दौर में रेलवे की ओर से रेल यात्रियों को राहत देने का काम किया गया है। कोविड काल में पैसेंजर ट्रेनों के बढ़ाए गए किराये को पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने वापस ले लिया है। इससे रेल यात्रियों को काफी सहूलियत मिल रही है। इसके तहत वाराणसी जाने के लिए पैसेंजर ट्रेन का किराया अब महज 20 रुपये हो गया है। जबकि जिला मुख्यालय से वाराणसी की दूरी लगभग 77 किलोमीटर है।
विज्ञापन

कोविड काल में रेलवे प्रशासन की ओर से पैसेंजर ट्रेनों का न्यूनतम किराया 45 रुपये निर्धारित कर दिया गया था। इसके कारण रेल यात्रियों को सफर करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। एक्सप्रेस ट्रेनों के समकक्ष पैसेंजर ट्रेनों का किराया होने के कारण यात्रियों की जेब ढीली हो रही थी। लंबे समय से यात्री मांग कर रहे थे कि पैसेंजर ट्रेनों का किराया कोविड काल के पूर्व की स्थिति की तरह किया जाए। रेल यात्रियों की मांग की अब रेलवे प्रशासन की ओर से सुध ली गई है। अब पैसेंजर ट्रेनों का न्यूनतम किराया दस रुपये कर दिया गया है। इस हिसाब से पैसेंजर ट्रेन से वाराणसी तक के लिए सफर के लिए 20 रुपये किराया तय किया गया है। जबकि जिला मुख्यालय से वाराणसी की दूरी लगभग 77 किलोमीटर है। केवल वाराणसी ही नहीं बल्कि बलिया की ओर जाने वाले रेल यात्रियों को भी काफी सुविधा मिलेगी। इस संबंध में पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि पैसेंजर ट्रेनों का किराया कम होने से यात्रियों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

00000
बस से सफर करने पर जेब होगी ढीली
अगर आपको वाराणसी का सफर तय करना है और ट्रेन के बजाए प्राइवेट और रोडवेज बस का सहारा ले रहे हैं तो आपकी जेब ढीली होना तय है। रोडवेज बस से वाराणसी तक का सफर तय करने में 123 रुपये खर्च होगा। जबकि प्राइवेट बस से लगभग 105 रुपये लगेगा। वहीं प्राइवेट बस आपको केवल आशापुर के पास ही उतार देगा। वाराणसी कैंट तक पहुंचने के लिए 50 रुपये ऑटो का अतिरिक्त खर्च वहन करना पड़ेगा। इस लिहाज से पैसेंजर ट्रेन के बजाए बस के जरिए वाराणसी तक का सफर काफी महंगा साबित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिदिन बिकते हैं 250 से 300 पैसेंजर टिकट
सिटी रेलवे स्टेशन होकर वाराणसी और बलिया रूट तथा जौनपुर रूट के लिए कुल सात पैसेंजर ट्रेनें संचालित होती हैं। इसमें दिलदारनगर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन भी शामिल है। वहीं प्रतिदिन औसतन 250 से 300 पैसेंजर ट्रेनों के लिए टिकट की बिक्री होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed