{"_id":"60f4652f8ebc3e6d6e1ea25d","slug":"now-it-is-known-that-the-plant-grown-on-the-roof-has-become-a-tree-ghazipur-news-vns601184253","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब पता चला, छत पर उगा पौधा बन गया है पेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब पता चला, छत पर उगा पौधा बन गया है पेड़
विज्ञापन
विकासखंड स्थित ब्लॉक प्रमुख कार्यालय की छत पर पहले उगा पीपल का पौधा अब पेड़ की शक्ल में तब्दील हो गया है जिससे दीवारों के जर्जर होने से हादसे की आशंका जताई जा रही है। आश्चर्य की बात यह है कि पौधा पेड़ बन गया लेकिन अधिकारी या किसी कर्मचारी को इसकी भनक तक नहीं लगी।
ब्लॉक प्रमुख कार्यालय की साफ-सफाई के दौरान उनके शौचालाय की मरम्मत का कार्य किया जा रहा था। इसी बीच काम कर रहे मजदूरों की नजर शौचालय की दीवार पर पड़ी। वहां पेड़ की जड़ देख सभी अवाक रह गए और आनन-फानन में सीढ़ी मंगाई गई और छत पर चढ़कर देखा गया तो पीपल का पेड़ तैयार हो गया है। मजदूरों ने पेड़ को काटा। मालूम हो कि 20 को ब्लाक प्रमुख का शपथ ग्रहण समारोह है इसी को देखते हुए साफ-सफाई कराई जा रही है। वहीं छत पर लगी पानी की टंकी की हालत भी खराब थी जिसे भी साफ किया गया। छत पर पेड़ उगने की खबर जैसे ही विकासखंड से बाहर गई तो लोग तंज कसने लगे कि सरकार की ओर से वृक्षारोपण का वृहद अभियान चलाया जा रहा है और इसके तहत लगाए गए पौधे सूख जा रहे हैं। वहीं अपने से छत पर निकला पौधा कब पेड़ बन गया इसकी किसी को भनक तक नहीं लग पाई।
इस संबंध में बीडीओ हरीनारायन ने बताया कि छत पर चढ़ने के लिए सीढ़ी नहीं है। इस कारण से साफ-सफाई नहीं हो पाई है। वर्तमान समय में सीढ़ी की उपलब्धता हो गई है और दो सफाई कर्मियों की तैनाती भी कर दी गई है जो परिसर की साफ-सफाई करेंगे।