{"_id":"679929c0760688a34c037a77","slug":"now-ineligible-people-will-not-get-pm-residence-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-127316-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: अब अपात्रों को नहीं मिलेगा पीएम आवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: अब अपात्रों को नहीं मिलेगा पीएम आवास
विज्ञापन
जनपद में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का सर्वे चल रहा है। लेकिन, इस बार का सर्वे बीते वर्षों की अपेक्षा अलग है। पहली बार योजना में एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। एआई तकनीक खुद अपात्रों की छंटनी कर देगी।
एआई तकनीक के साथ ही इस बार का सर्वे पेपरलेस पद्धति पर हो रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लिए फाॅर्म भरने की जरूरत नहीं है, बल्कि आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है।
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लिए आवास प्लस सर्वे-2024 एप का इस्तेमाल किया जा रहा है। एप में एआई तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। सर्वे के दौरान पक्की ईंटों का फोटो अपलोड करने पर एप खुद ही छंटनी कर देगा।
विज्ञापन
इससे योजना को लेकर पूरी तरह पारदर्शिता रहेगी। शासन की मंशा है कि योजना का लाभ पात्रों को मिले। योजना में अपात्र सेंधमारी न कर पाएं, इसके लिए सर्वे में एआई तकनीक आधारित ‘आवास प्लस एप’ का इस्तेमाल किया जा रहा है।
जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लिए सर्वे का कार्य गत सात जनवरी से चल रहा है। सर्वे 28 फरवरी तक चलेगा। अब तक जनपद में 12,800 से अधिक सर्वे हो चुका है।
जिले के 1238 ग्राम पंचायतों में सर्वे के लिए 525 सर्वेयर ग्राम्य विकास अभिकरण विभाग की ओर से लगाए गए हैं। खास बात यह है कि एप के जरिये अपने मोबाइल से आवेदक खुद भी सर्वे के लिए आवेदन कर सकते हैं। अब तक 972 से अधिक सेल्फ सर्वे हुए हैं।