फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Now grains, gram, salt and oil will be distributed till 23

अब 23 तक बंटेगा अनाज, चना, नमक और तेल

Mon, 20 Dec 2021 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Now grains, gram, salt and oil will be distributed till 23
सरकार की मुफ्त राशन वितरण योजना के तहत अब कार्डधारकों को 23 दिसंबर तक मुफ्त में गेहूं, चावल, साबूत चना, नमक एवं खाद्य तेल का वितरण किया जाएगा। पहले 20 दिसंबर ये सामग्री वितरित की जानी थी लेकिन पर्याप्त उपलब्धता न होने के कारण वितरण की तिथि बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी कुमार निर्मलेंदु ने बताया कि प्रथम चरण में खाद्यान्न सहित पांच वस्तुओं का ई-पॉस मशीन से वितरण 23 दिसंबर तक किया जाएगा। दिसंबर में नियमित खाद्यान्न के अंतर्गत 9024.574 एमटी गेहूं, 6115.611, एमटी चावल, 638.536 एमटी चना, 638.536 एमटी आयोडाइज्ड नमक तथा 638536 लीटर रिफाइंड खाद्य तेल का आवंटन किया गया है। अभी तक गाजीपुर में नगरीय क्षेत्र में 38450 कार्डधारकों के सापेक्ष 35374 को पांचों वस्तुएं दी गई हैं जो 91.60 प्रतिशत है। ग्रामीण क्षेत्र में 601799 कार्डधारकों के सापेक्ष 490944 को उपर्युक्त पांचों वस्तुएं उपलब्ध कराई जा चुकी है जो कुल कार्ड का 80.67 प्रतिशत है। नगरीय क्षेत्र में 509.558 एमटी गेहूं, 343.102 एमटी चावल, 34366 किलो साबूत चना, आयोडाइज्ड नमक एवं खाद्य तेल का वितरण किया जा चुका है। ग्रामीण क्षेत्र में 7024.959 एमटी गेहूं, 4764.268 एमटी चावल, 479921 किलो साबूत चना, आयोडाइज्ड नमक एवं खाद्य तेल का वितरण किया जा चुका है।
विज्ञापन

बताया कि जिले में अब तक 9024.574 एमटी गेहूं के सापेक्ष 7534.517 एमटी (83.48 प्रतिशत), 6115.611 एमटी चावल के सापेक्ष 5107.370 एमटी (83.51 प्रतिशत), साबूत चना, आयोडाइज्ड नमक एवं खाद्य तेल 638536 किग्रा-लीटर के सापेक्ष 514287 किग्रा-लीटर (80.54 प्रतिशत) का वितरण किया जा चुका है। डीएसओ ने बताया कि दिसंबर से मार्च 2022 तक की वितरण की व्यवस्था गेहूं एवं चावल के वितरण में पोर्टेबिलिटी की सुविधा मिलेगी। ई-पास मशीनों से वितरण के समय कार्डधारक पोर्टेबिलिटी के अंतर्गत अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी अन्य दुकान से खाद्यान्न तो प्राप्त कर सकते हैं, लेकिन साबूत चना, रिफाइंड खाद्य तेेल एवं आयोडाइज्ड नमक पर पोर्टेबिलिटी की सुविधा अनुमन्य नहीं है। अगर किसी कार्डधारक ने पोर्टेबिलिटी के तहत किसी अन्य दुकान से गेहूं एवं चावल प्राप्त कर लिया है, तो वह अपनी मूल दुकान से एक किग्रा साबूत चना, एक किग्रा आयोडाइज्ड नमक एवं एक लीटर खाद्य तेल नि:शुल्क प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed