{"_id":"672e63a91932f84d13049984","slug":"now-expert-assessment-exam-will-be-held-on-27th-and-28th-ghazipur-news-c-313-svns1023-123213-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: अब 27 और 28 को होगी निपुण मूल्यांकन परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: अब 27 और 28 को होगी निपुण मूल्यांकन परीक्षा
विज्ञापन
गाजीपुर। परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों का शैक्षिक स्तर आंकने के लिए निपुण मूल्यांकन परीक्षा (निपुण एसेसमेंट टेस्ट) यानी नैट अब 27 और 28 नवंबर को होगी। पहले यह 20 और 21 नवंबर को होनी थी। कक्षा एक से तीन तक के छात्रों की परीक्षा 27 नवंबर को सुबह 9.30 बजे और चार से आठ तक के छात्रों की परीक्षा 28 नवंबर को 9:30 बजे से 11:30 बजे तक होगी। इस बार नैट परीक्षा में छात्र-छात्राओं का मूल्यांकन परख एप से होगा। पिछले वर्ष सरल एप से मूल्यांकन हुआ था। कक्षा एक से तीन तक के छात्रों की ओएमआर शीट शिक्षक ही भरेंगे। छोटे बच्चे होने से शिक्षक उन्हें अपने पास बुलाकर सवाल जवाब करेंगे और उनके उत्तर को शिक्षक खुद भरेंगे। वहीं, कक्षा चार से आठ के छात्रों को खुद ओएमआर शीट को भरना होगा। परीक्षा में बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति के लिए अभिभावकों को जागरूक किया जाएगा। शिक्षक एवं स्टाफ परीक्षा से एक घंटा पहले विद्यालय पहुंचेंगे और 15 मिनट पहले प्रधानाध्यापक शिक्षकों की मौजूदगी में सीलबंद लिफाफे खोलकर प्रश्नपत्र को विद्यार्थियों में वितरित करेंगे। डायट में प्राचार्य की अध्यक्षता में प्रश्नपत्र तैयार होगा। प्रश्नपत्र और ओएमआर शीट परीक्षा के तीन दिन पूर्व ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर उपलब्ध कराई जाएगी। इसके बाद इन्हें विद्यालयों में वितरित किया जाएगा। परीक्षा के बाद शिक्षक ओएमआर शीट को स्कैन कर परख एप पर अपलोड करेंगे। शिक्षा विभाग के साथ जिला प्रशासन के अधिकारियों की भी तैनाती की जाएगी।
छह से आठ के छात्र देंगे 50 प्रश्नों के जवाब
गाजीपुर। कक्षा एक से तीन तक के विद्यार्थियों को हिंदी और गणित के 12 प्रश्न, चार एवं पांच के छात्र-छात्राओं को हिंदी, अंग्रेजी, गणित और पर्यावरण अध्ययन के 30 प्रश्न के जवाब देने होंगे। इसी तरह कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों को हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान के 50 प्रश्नों के जवाब देने होंगे। छात्र- छात्राओं को ओएमआर शीट पर विकल्प भरना होगा। संवाद
राज्य परियोजना निदेशक के निर्देश के क्रम में डीएम की ओर से जिलास्तरीय अधिकारियों का विकासखंड स्तर पर उड़न दस्ता का गठन किया जाएगा। शिक्षा विभाग के साथ जिला प्रशासन के अधिकारियों की भी तैनाती की जाएगी। यूपी बोर्ड की तर्ज पर परीक्षा कराई जाएगी।- अनुपम गुप्ता, जिला समन्वयक प्रशिक्षण