फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Notice of payment issued showing allocation of more manure

अधिक खाद का आवंटन दिखा जारी किया भुगतान का नोटिस

Thu, 29 Jul 2021 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Notice of payment issued showing allocation of more manure
स्थानीय कस्बा स्थित साधन सहकारी समिति से जुड़े आठ किसानों के माथे पर चिंता की खिंच गईं जब उन्हें डीएपी खाद के भुगतान की नोटिस मिली। उन्हें हजारों रुपये का बकायेदार दर्शाया गया है। जबकि किसानों का कहना है कि जो खाद ली थी उसका भुगतान कर दिया है लेकिन उसका दस गुना अधिक बकाया दर्शाया गया है। बताया कि हम लोगों के चेकों तथा लेजर बुक पर गलत ढंग से अधिक खाद का आवंटन दिखाकर धोखाधड़ी की गई है। अब किसान संबंधित अधिकारियों का दरवाजा खटखटा रहे हैं।
विज्ञापन

बीते वर्ष 2019 के अक्तूबर में किसानों ने स्थानीय समिति से खाद ली थी लेकिन उसमें एक बड़ा खेल यह हुआ कि एक की जगह दस, दो की जगह बीस, तीन की जगह तीस बोरी डीएपी खाद किसानों के नाम से रजिस्टर में दर्ज कर दी गई। जून 2021 में वसूली की नोटिस जब किसानों के यहां पहुंची तो उनके होश उड़ गए। रामकृत यादव, राजेश कुशवाहा, लौटू, हरिश्चंद्र, गंगा राम, लक्षिराम यादव, विरेंद्र राजेश सिंह, उदयभान सिंह आदि किसानों ने इस संबंध में विभिन्न अधिकारियों के यहां रजिस्टर्ड डाक से प्रार्थनापत्र भेज कर बकाया वसूली पर रोक लगाने के साथ ही जांच कर लिप्त कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मालूम हो कि पिछले वर्ष लाखों के गबन के आरोप में समिति के एक कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई हुई थी तथा साधन सहकारी समिति बहरियाबाद महीनों सीज था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed