{"_id":"6924a889d11c5481e40c5857","slug":"notice-issued-to-teacher-who-has-been-absent-continuously-for-12-years-without-notice-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-142784-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: 12 वर्ष से बिना सूचना लगातार अनुपस्थित चल रहे शिक्षक को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: 12 वर्ष से बिना सूचना लगातार अनुपस्थित चल रहे शिक्षक को नोटिस जारी
विज्ञापन
गाजीपुर। करीब 12 वर्ष से बिना सूचना लगातार अनुपस्थित चल रहे प्राथमिक विद्यालय कस्तुआ में तैनात सहायक अध्यापक विपिन कुमार वर्मा को बीएसए ने नोटिस जारी कर तीन दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। इस कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में चर्चा तेज हो गई है। बीएसए उपासना रानी वर्मा की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि शिक्षक विपिन कुमार वर्मा 18 जनवरी 2013 से बिना सूचना लगातार अनुपस्थित चल रहे हैं, जो गंभीर अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। खंड शिक्षा अधिकारी मरदह की ओर से भेजी गई आख्या में बताया गया है कि विपिन कुमार वर्मा ने 31 मई 2007 को प्रा.वि. टिसौरी में कार्यभार ग्रहण किया था। इसके बाद स्थानांतरण व कार्यमुक्ति आदेशों के क्रम में वे प्रा.वि. बहतुरा तथा पुनः टिसौरी में कार्यरत रहे। अभिलेखों के अनुसार, उन्होंने 12 जुलाई 2011 से 17 जनवरी 2013 तक प्रा.वि. कस्तुआ में कार्य किया, लेकिन इसके बाद से वे बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित हैं। यह भी उल्लेख है कि उनकी दीर्घ अवधि की अनुपस्थिति दर्शाती है कि शिक्षक के पद पर कार्य करने में उनकी रुचि नहीं है। बीएसए ने निर्देश दिया है कि नोटिस प्राप्त होने के तीन दिवस के भीतर शिक्षक अपनी अनुपस्थिति के कारणों के साथ साक्ष्य प्रस्तुत करें। ऐसा न करने की स्थिति में 18 जनवरी 2013 से उनकी सेवाएं समाप्त की जा सकती हैं, जिसका दायित्व स्वयं उनका होगा।
करीब 12 वर्ष से सहायक अध्यापक विपिन कुमार वर्मा बिना सूचना के अनुपस्थित चल रहे है। खंड शिक्षा अधिकारी से मिली रिपोर्ट के आधार पर नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। जवाब नहीं मिलने पर सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जाएगी।-उपासना रानी वर्मा, बीएसए।
विज्ञापन
करीब 12 वर्ष से सहायक अध्यापक विपिन कुमार वर्मा बिना सूचना के अनुपस्थित चल रहे है। खंड शिक्षा अधिकारी से मिली रिपोर्ट के आधार पर नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। जवाब नहीं मिलने पर सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जाएगी।-उपासना रानी वर्मा, बीएसए।
विज्ञापन