फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Notice issued for not passing the map of 1166 houses in Nagar Panchayat

Ghazipur News: नगर पंचायत में 1166 मकानों का नक्शा पास नहीं होने पर नोटिस जारी

Wed, 14 Feb 2024 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Feb 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
Notice issued for not passing the map of 1166 houses in Nagar Panchayat
नगर पंचायत में बनाये गये भवनों का नक्शा पास नहीं कराने वाले 1566 मकान मालिकों को नगर प्रशासन ने नियत समय में तत्काल नक्शा बनवाने के लिए नोटिस भेजा है। तीन माह के अंदर नक्शा पास नहीं करवाने पर विधिक कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

नगर पंचायत क्षेत्र में 3200 मकान हैं जिसमें से 1166 मकान का नक्शा अभी तक पास नहीं कराया गया है और पक्का मकान बना लिया गया है। ऐसे लोगों को चिन्हित करके नगर प्रशासन ने नोटिस भेजनी शुरू कर दी है। इसके बाद नगर में हड़कंप मच गया है। नगर पंचायत प्रशासन ने चेताया है कि बिना नक्शा पास कराए हुए मकान बनवाने वाले भूस्वामी के खिलाफ कार्रवाई निश्चित होगी। वहीं 1098 लोगों ने अपने जमीन की दाखिल खारिज नहीं कराया है, उन लोगों की भी सूची तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

कोट
बगैर नक्शा के मकान बने हुए लोगों की सूची बनाई गई है, उन्हें नोटिस भेजा गया है। अगर तीन माह के अंदर नक्शा नहीं बनवाएंगे तो ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेंद्र सिंह,अधिशासी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed