फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Notice given to shopkeepers in campaign

अभियान में दुकानदारों को नोटिस दी

Tue, 29 Sep 2020 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Notice given to shopkeepers in campaign
गाजीपुर। श्रम प्रवर्तन अधिकारी कृते सहायक श्रमायुक्त लईक अहमद ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर श्रम प्रवर्तन अधिकारी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने नो-चाइल्ड लेबर के तहत मंगलवार को नगर पालिका परिषद के रौजा, जमानिया मोड़, चीतनाथ घाट, गांधी पथ, महाजन टोली एवं महुआबाग में विशेष अभियान चलाया। इसके तहत पुलिस एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम ने पंद्रह प्रतिष्ठानों में काम कर रहे बाल श्रमिकों के बारे में जानकारी हासिल की। इस दौरान छह दुकानदारों के यहां काम कर रहे आठ बाल श्रमिकों के संबंध में कार्रवाई करते हुए दुकानदारों को नोटिस दी। नो-चाइल्ड लेबर अभियान के बारे में बताया गया। टीम में शामिल श्रम प्रवर्तन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देश में गठित टीम में शामिल एंटी हा्ूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के प्रभारी मय टीम, वरिष्ठ सहायक जितेंद्र सिंह, चाइल्ड लाइन से जिला समन्वयक अश्विनी कुमार ने दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी। बताया कि दुकानदारों को इस बात की ताकीद किया है कि किसी भी दशा में बाल श्रमिकों से कार्य न कराएं। जिन प्रतिष्ठानों में ये बाल श्रमिक काम कर रहे हैं, उनके विरुद्ध विधिक कार्यवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed