फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Notice also ineffective, most still have not taken NOC

Ghazipur News: नोटिस भी बेअसर, ज्यादातर ने अब भी नहीं लिया एनओसी

Mon, 08 May 2023 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 May 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Notice also ineffective, most still have not taken NOC
शहर में संचालित होने वाले होटल रेस्टोरेंट में आगजनी के मद्देनजर सुरक्षा इंतजार नाकाफी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। गर्मी का मौसम आते ही अगलगी की घटनाएं बढ़ जाती है। इसमें कहीं बिजली के तार टूटने तो कहीं शार्ट सर्किट से ऐसे मामले सामने आते है। शहर में संचालित होने वाले होटल-रेस्टोरेंट में अगलगी के मद्देनजर सुरक्षा के मुकम्मल इंतजार नहीं होने से बड़ी दुर्घटना हो सकती है। करीब छह माह पूर्व शहर में संचालित होने वाले 15 होटल रेस्टोरेंट संचालकों को नोटिस भी दिया गया था। अग्निशमन विभाग ने अभियान चलाकर शहर के होटल रेस्टोरेंट संचालकों को एनओसी लेने के लिए निर्देश दिया था। समय बीतने के साथ विभाग की कार्रवाई भी ठंडी पड़ गई।
शहर के बीचों बीच दो दर्जन से ज्यादा होटल रेस्टोरेंट संचालित होते है। इनमे रहने खाने के साथ ठहरने की व्यवस्था भी मिलती है। वहीं सुरक्षा के नाम पर फायर एक्सटिंग्विशर (अग्निशमन यंत्र) सिलेंडर रख कर छुटकारा कर लेते है। जबकि होटल रेस्टोरेंट में सुरक्षा मानक पूरा करने के बाद अग्निशमन विभाग से एनओसी लेना होता है। इससे पूर्व विभाग बकायदे निरीक्षण करता है तब जाकर किसी होटल और रेस्टोरेंट को एनओसी जारी करता है।
विज्ञापन

हालांकि, छह माह पूर्व शहर में संचालित होने वाले होटल रेस्टोरेंट की अग्निशमन विभाग ने निरीक्षण किया था। जिसमें से 15 होटल रेस्टोरेंट संचालकों को एनओसी नहीं होने पर नोटिस दिया गया। निर्देश दिया था कि एक माह के भीतर सुरक्षा मानक पूरा कर एनओसी ले लें। लेकिन अब तक एनओसी के लिए होटल रेस्टोरेंट भी आगे नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अग्निशमन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि 15 होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को एनओसी नहीं होने पर नोटिस जारी किया गया था। जिसमें सिर्फ 4 संचालकों ने एनओसी लिया है। बाकी 11 संचालकों के एनओसी नहीं लेने पर शासन को पत्र भेज दिया गया है।
000
अग्निशमन विभाग की यह है तैयारी
अग्निशमन केंद्र पर 5000 लीटर के दो फायर टेंडर, 4000 लीटर दो फायर टेंडर वाहन, एक हाइब्रिड वाहन और चार बोलेरो कैंपर रखा गया है। जिले में अगलगी की घटना पर काबू पाने के लिए अग्निशमन विभाग टीम चार वाहन चालक, 58 फायर मैन और लिडिंग फायर मैन की मदद से आग पर काबू पाने को कोशिश करते हैं।

000
छह माह पूर्व 15 होटल रेस्टोरेंट संचालकों को एनओसी नहीं होने पर नोटिस जारी किया गया था। जिसमें से 4 लोगों ने एनओसी ले लिया है। बाकी संचालकों के सुरक्षा उपाय नहीं करने और एनओसी नहीं लेने पर शासन को पत्र लिखा गया है।
- अनिरूद्ध, अग्निशमन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed