फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Not expected to be the bridge before November

नवंबर से पहले पुल बनने के आसार नहीं

Mon, 13 Jun 2016 11:00 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर Updated Mon, 13 Jun 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
Not expected to be the bridge before November
नवंबर से पहले पुल बनने के आसार नहीं
प्रदेश के मुखिया अखिलेश यादव ने गाजीपुर की सीमा को जोड़ने वाली सैदपुर-सकलडीहा वाया चंदौली मार्ग तथा गंगा नदी पर बनने वाले पक्का पुल का निर्माण एक माह में पूरा कराने की बात कही है। लेकिन निर्माण की गति देखकर इसे एक माह में तैयार होने की संभावना कम ही दिख रही है। हालांकि विभागीय अफसर नवंबर तक कार्य पूरा करने की संभावना जता रहे हैं। उनका कहना है कि गंगा पर मारूफपुर घाट से चहनिया होते हुए चंदौली के लिए बनाए जा रहे पक्का पुल से वाराणसी में होने वाली जाम की समस्या से लोगों को मुक्ति मिल जाएगी।
विज्ञापन

 
सैदपुर-चंदौली मार्ग बनकर लगभग तैयार है। नदी पर बनने वाले पुल के साथ चंदौली क्षेत्र में एप्रोच का निर्माण जरूरी है, ताकि यह मार्ग जिले को जोड़ सके। उधर सैदपुर से मारूफपुर (चहनिया होते हुए चंदौली) पुल का भी निर्माण कार्य चल रहा है। इस पुल का शिलान्यास सात जून 1997 को सैदपुर विधानसभा के विधायक (वर्तमान में चंदौली के सांसद) तथा पंचायतीराज मंत्री डा. महेंद्रनाथ पांडेय के प्रयास से तत्कालीन लोक निर्माण मंत्री कलराज मिश्र ने किया था।
विज्ञापन


मई 2000 में कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम की तरफ से कार्य शुरू किया गया। लेकिन 2002 में धन की कमी के चलते कार्य बंद कर दिया गया। सामान अन्य निर्माण स्थानों को भेजे जाने लगा। तब सैदपुर एवं चंदौली क्षेत्र के लोगों ने विरोध-प्रदर्शन किया था। वर्ष 2005 में जन दबाव के चलते निर्माण कार्य आरंभ हुआ। धीमी गति से होते काम के बाद भी वर्ष 2012 तक लगभग 65 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा कर  लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2012-13 में निर्माण कार्य सिंपलेक्स प्रोजेक्ट लिमिटेड को दे दिया गया। लगभग डेढ़ वर्ष तक कार्य प्रगति शून्य रहने पर सेतु निगम को फिर निर्माण सौंपा गया। गंगा नदी पर 43 पाए पर बनने वाले इस पुल की लंबाई 1755 मीटर और चौड़ाई साढ़े 7 मीटर है। नदी के पांच पाए नदी के निरंतर प्रवाह के क्षेत्र में  हैं।


जबकि 32 से 37 पाए बाढ़ के समय पानी से प्रभावित होंगे। एक अरब रुपये से ज्यादा की लागत के इस पुल के नवंबर तक बनने की पूरी संभावना है। दिसंबर में यातायात के लिए पुल को संबंधित एजेंसी (लोक निर्माण  विभाग) को हस्तांतरित किया जा सकता है। उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम  लिमिटेड की ओर से बनाए जा रहे इस पुल का निर्माण कार्य 95 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed