{"_id":"587282764f1c1b1929ba85bf","slug":"nominees-will-be-easy-to-identify","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्याशियों की पहचान होगी आसान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्याशियों की पहचान होगी आसान
ब्यूरो,अमर उजाला/गाजीपुर
Updated Sun, 08 Jan 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव में मताधिकार के दौरान मतदाताओं को उम्मीदवार की पहचान करने में अब दिक्कत नहीं होगी। मतदाताओं को अभ्यर्थियों को पहचानने की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ईवीएम की बैलेट यूनिट पर चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों के नाम के साथ ही उनका फोटो भी प्रदर्शित किया जाएगा। ऐसे में मतदाता अपने उम्मीदवार की पहचान कर अब आसानी से मतदान कर सकेंगे।
निर्वाचन आयोग की ओर से प्रदेश में होने वाले विधानसभा के चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। इसके तहत जिले में सातवें और अंतिम चरण में मतदान कराया जाएगा। जिले की सात विधानसभा सीटों के लिए आठ मार्च को मतदान कराया जाएगा। इसकी तैयारी जोर-शोर की जा रही हैं। आगामी चुनाव में मतदाताओं को अभ्यर्थियों की पहचान में किसी तरह की असुविधा न हो इसके लिए उनकी सुविधा के लिए ईवीएम की बैलेट यूनिट पर निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों के नाम के साथ उनका
फोटो भी प्रदर्शित किया जाएगा। इसके लिए सभी अभ्यर्थियों की तरफ से अपना नवीनतम स्टैंप साइज फोटो अपने रिटर्निंग ऑफीसर को उपलब्ध कराया जाएगा। यहीं नहीं आयोग की ओर से चिह्नित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में ईवीएम के साथ वीवीपैट का भी प्रयोग किया जाएगा। प्रत्येक मतदान केंद्र पर मतदाता को मतदेय स्थल का नंबर एवं मतदाता क्रमांक की जानकारी दिए जाने के लिए अधिकारियों की टीम युक्त एक वोटर असिस्टेंट बूथ बनाया जाएगा। आयोग के निर्देशों के अनुरूप महिला और विकलांगों को आवश्यक विशेष सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। आयोग के निर्देशानुसार प्रत्येक मतदेय स्थल सुनिश्चित सुविधाओं से युक्त है।