फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   No withdrawal will be closed from excise Shops

उत्पाद कर नहीं हटने तक बंद रहेंगी दूकानें

Thu, 17 Mar 2016 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Thu, 17 Mar 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
No withdrawal will be closed from excise Shops
हड़ताल पर रहे सराफा कारोबारी। - फोटो : अमर उजाला
सर्राफा व्यापार मंडल की ओर उत्पाद शुल्क के विरोध में अनिश्चित कालीन हड़ताल के 9 वें दिन चीतनाथ पर गुरुवार को सुंदर पाठ का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि जिले से सैकड़ों की तादाद में सर्राफा व्यवसायी और स्वर्ण कारीगर दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित विराट रैली में भाग लेने पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन


गंगौली, अलावलपुर, बरेसर के सर्राफा व्यवसायियों ने दूकानों को बंद कर भोला के नेतृत्व में मंच पर आकर धरने को समर्थन दिया। व्यापारियों ने संकल्प लेते हुए एक स्वर में कहा कि जब तक आभूषणों पर से उत्पाद शुल्क नहीं हटाया जाता है तब-तक दूकानें बंद रहेंगी।
विज्ञापन


इस हड़ताल से कमजोर और छोटे दूकानदारों, स्वर्ण कारीगरों के सामने भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। संगठन के महामंत्री संतोष कुमार वर्मा ने कहा कि दिल्ली रैली के बाद भी अगर केंद्र सरकार की ओर से उत्पाद शुल्क नहीं हटाया गया तो सभी सर्राफा व्यापारी बैठक कर आगे की रणनीति पर विचार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वर्ण कारीगर सर्राफा व्यापारी आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। इसे ध्यान में रखकर ही कोई निर्णय लिया जाएगा। रमेश चंद्र वर्मा, मनोज वर्मा, शंशाक अग्रवाल, बिंदू वर्मा, संजय वर्मा, मनोहर लाल, प्रहलाद वर्मा, विनय वर्मा, बब्लू वर्मा आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता जयप्रकाश वर्मा और संचालन आशीष वर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed