{"_id":"628fc23fa709012f23105921","slug":"no-eligible-family-should-be-deprived-of-ayushman-card-ghazipur-news-vns6556674124","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोई भी पात्र परिवार आयुष्मान कार्ड से वंचित न रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोई भी पात्र परिवार आयुष्मान कार्ड से वंचित न रहे
विज्ञापन
जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक राइफल क्लब के सभागार में बृहस्पतिवार को हुई। इसमें जिलाधिकारी ने जननी सुरक्षा योजना, जेएसवाई के भुगतान, मातृत्व मृत्यु दर की समीक्षा, परिवार कल्याण कार्यक्रम, टीकाकरण, 108/102 एम्बुलेंस की उपलब्धता, आशा कार्यक्रम/जेएसवाई भुगतान, क्षय रोग नियंत्रण, कुष्ठ उन्मूलन, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, आयुष्मान कार्ड, जन्म-मृत्यु पंजीयन, कोविड-19 टीकाकरण एवं अन्य बिंदुओं की विस्तारपूर्वक समीक्षा की।
समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी एमपी सिंह ने जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं के प्रसव के संबंध में जानकारी तथा प्रसव बाद लाभार्थियों-आशाओं को दिए जाने वाले जेएसवाई के भुगतान के बारे में पूछा तथा समय से भुगतान का निर्देश दिया। प्रधानमंत्री आरोग्य योजनांतर्गत जिले में बनाए गए गोल्डेन कार्ड की जानकारी ली। इसमें बताया गया कि 290307 गोल्डेन कार्ड बनाए गए हैं। इस पर जिलाधिकारी ने प्रत्येक पात्र लाभार्थी परिवार का शत-प्रतिशत गोल्डेन कार्ड जारी करने का निर्देश दिया। उन्होंनेे कहा कि कोई भी पात्र परिवार आयुष्मान कार्ड से वंचित न रहे। कोविड-19 टीकाकरण के संबंध में जिलाधिकारी ने सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिया कि जितने भी टीकाकरण होते हैं उसकी प्रतिदिन पोर्टल पर ऑनलाइन फीडिंग अवश्य कराई जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. हरगोविंद, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी केके वर्मा, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डीपी सिन्हा, डा. उमेश, सभी एमओवाईसी एवं अन्य जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।