फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Nine people injured in the fight

मारपीट में नौ लोग घायल

Tue, 06 Jul 2021 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Nine people injured in the fight
सुहवल। थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव में मिट्टी डालने को लेकर सोमवार की देर शाम दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें नौ लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया। साथ ही घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। पुलिस ने दो दर्जन से अधिक नामजद तथा दर्जनों अज्ञात खिलाफ बलवा सहित संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। गांव निवासी कमला यादव को सूचना मिली कि खेत में बगल के ही लोगों के द्वारा मिट्टी डाली जा रही है। वह अपने लोगों के साथ मौके पहुंचे और विरोध किया। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इसमें कमला यादव, राजकशोर, ओम प्रकाश, अजय, हंसराज, देवंती, सुमन, कृष्ण मुरारी और अखिलेश घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्जकर छानबीन की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed