फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Nikshay Day will break the power of TB

Ghazipur News: निक्षय दिवस तोड़ेगा टीबी का दम

Tue, 06 Jun 2023 04:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jun 2023 04:34 PM IST
विज्ञापन
Nikshay Day will break the power of TB
फोटो भी-
विज्ञापन

क्षय रोग उन्मूलन दिवस पर कैंप लगाकर किया गया जागरूक
टीबी के मामलों की पहचान करने के लिए अभियान हुआ शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
मरदह। ब्लाक के प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र दुर्खुर्शी पर मंगलवार को क्षय रोग उन्मूलन दिवस पर जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के सैकड़ों लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें सलाह दी गई।
डॉ. मिथिलेश कुमार सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में टीबी के मामलों की पहचान करने के लिए एक अभियान शुरू किया है, प्रत्येक महीने संदिग्ध मामलों पर फोकस करेगा। इस अभियान को ''निक्षय दिवस'' का नाम दिया गया है, जिसके तहत सभी स्वास्थ्य सुविधाएं, संदिग्ध मामलों की जांच होगी। आशा कार्यकर्ता डोर-टू-डोर अभियान चलाएंगी । इसके अलावा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, एएनएम, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा कर मरीजों की पहचान होने के बाद उनका इलाज करा सकती है।
विज्ञापन

सीएचओ पूनम भारती ने कहा कि इसके साथ कुष्ठ, फाइलेरिया और कालाजार उन्मूलन गतिविधियों पर जोर दिया जाएगा। इन बीमारियों के रोगियों को चिह्नित कर उन्हें उपचार, परामर्श एवं आवश्यक दवाएं दी जाएंगी। आशा कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि दिवस के पूर्व सभी आशा कार्यकर्ता गृह भ्रमण के दौरान टीबी, कुष्ठ, फाइलेरिया, कालाजार उन्मूलन के लिए समुदाय को जागरूक करें, जिससे वह स्वास्थ्य केंद्रों पर जाकर इन बीमारियों से बचाव एवं उपचार का लाभ ले सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशा कार्यकर्ता संभावित टीबी, कुष्ठ, फाइलेरिया एवं कालाजार के संभावित मरीजों की सूची तैयार कर उन्हें हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर तक लाएंगी। सेंटर पर तैनात सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) मरीजों की प्रारंभिक जांच एचआईवी, डायबिटीज और अन्य जांच करेंगे। इसके साथ ही बलगम का नमूना लेंगे। उसे निक्षय पोर्टल पर आईडी बनाते हुए नजदीकी टीबी जांच केंद्र पर भेजा जाएगा। सीएचओ और आशा के जरिए निक्षय दिवस पर मिलने वाली सुविधाओं का प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य शशीप्रकाश सिहं, भाजपा मंडल अध्यक्ष मरदह दक्षिणी राजेश चौहान, नीरज सिंह मुन्ना यादव, सीएचओ पूनम भारती, पूजा कुमारी, रुबिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed